लाइव न्यूज़ :

5000 mAh की बड़ी बैटरी से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, बार-बार चार्जिंग से मिलेगा छुटकारा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 16, 2018 10:55 IST

हम आपको बता रहे हैं उन स्मार्टफोन्स के बारे में जिनमें आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है

Open in App

नई दिल्ली:स्मार्टफोन्स के दौर में लोग जहां डिजाइन और फीचर से प्रभावित होते थे वहीं उन्हें बैटरी की समस्या से गुजरना होता था। आजकल स्मार्टफोन्स कंपनियां खास ध्यान बैटरी बैकअप पर दे रही है। कंपनी अपने लेटेस्ट डिवाइसेज में अच्छी पावर कैपसिटी वाली बैटरी दे रही है। हम आपको बता रहे हैं उन स्मार्टफोन्स के बारे में जिनमें आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है।

Motorola P30

मोटोरोला कंपनी ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन पी30 लॅान्च किए है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी के साथ-साथ 4 और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प दिया गया है। मोटोरोला पी30 नोट के 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,700 रुपये) है। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,800 रुपये) है। फोन में स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

Honor 8X Max

ऑनर के 8X Max में भी 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 और 128 जीबी स्टोरेज के अलावा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है। इसकी शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1499 चीनी युआन (लगभग 15,900 रुपये) रखी गई है। हैंडसेट की असली कीमत से पर्दा तो अगले सप्ताह इवेंट के दौरान ही उठेगा। यह स्मार्टफोन बड़ी स्क्रीन और बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा, इसे अभी चीन में ही लॅान्च किया गया है।

Alcatel 5v

टीसीएल की कंपनी अल्काटेल ने अपना स्मार्टफोन 5v डिवाइस लॅान्च किया है। 5000 एमएएच की बैटरी वाला ये फोन 2 घंटे 48 मिनट का समय लेता है फुल चार्ज होने में, इस फोन की कीमत 199 डॉलर (करीब 13,600 रुपये) रखी गई है। यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले, फेस अनलॉक, एआई से लैस ड्यूल कैमरा सेटअप फीचर्स के साथ आता है। फोन को कुछ चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया गया है। अभी यह फोन भारत में नहीं आया है।

Honor Note 10

ऑनर के नोट 10 स्मार्टफोन में भी 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को चीन में लॅान्च किया जा चुका है। इस फोन की 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 28,100 रुपये) है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (करीब 32,100 रुपये) है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (करीब 36,100) है।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलमोटोरोलाहॉनरअल्काटेलबैटरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की