लाइव न्यूज़ :

एपल पर लगा 'गे' बनाने का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा, ये है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 10:11 IST

पिड़ित शख्स ने कहा कि एपल ने उसे समलैंगिक संबंधों की ओर धकेला। गेकॉइन मिलने के दो महीने बीत जाने के बाद मैं कह सकता हूं कि मैं मेरी ही तरह के जेंडर वाले व्यक्ति के साथ अंतरंग संबंध में हूं और ...

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित व्यक्ति का कहना है कि एपल ने हेरफेर के जरिये मुझे समलैंगिता की ओर धकेल दिया। इस मामले में 20 सितंबर को मुकदामा दायर किया गया था जिसकी सुनवाई अदालत 17 अक्टूबर को करेगी।

बड़े नाम के साथ परेशानियां भी बड़ी आती हैं। ऐसा ही हुआ एपल कंपनी के साथ। कुछ समय पहले तक एपल और सैमसंग कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। अब रुस के एक शख्स ने एपल पर मुकदमा कर दिया है। आरोप लगाने वाले शख्स का कहना है कि एपल ने उसे 'गे' बना दिया। शख्स ने बताया कि आईफोन के एक एप ने उसमें बदलाव ला दिया जिससे उसके आत्मविश्वास में भी गिरावट आयी है।

शख्स ने दावा किया कि उसने बिटकॉइन के लिये ऑर्डर दिया लेकिन एपल एप से जरिये उसे 'गेकॉइन' की डिलिवरी मिली। शख्स के वकील ने कहा कि मामला गंभीर है। इस घटना से शख्स 'भयभीत और पीड़ित' है। अदालत में दर्ज कराये गये केस के मुताबिक शख्स ने 22,800 डॉलर हर्जाने के मांग भी की है।

शख्स ने शिकायत में बताया कि गेकॉइन पर लिखे नोट में बताया गया था कि 'ट्राई करने से पहले जज न करें।' इस पर शख्स ने कहा कि यह पढ़ने के बाद मैंने सोचा कि बिना किसी चीज को ट्राई किये हुये मैं कैसे जज कर सकता हूं? फिर मैंने समलैंगिक संबंधों को ट्राई किया जिससे मेरे पास एक बॉयफ्रेंड है लेकिन मुझे यह नहीं समझ में आ रहा है कि इस बात को मैं अपने माता-पिता से कैसे बताऊं।

पिड़ित शख्स ने कहा कि एपल ने उसे समलैंगिक संबंधों की ओर धकेला। गेकॉइन मिलने के दो महीने बीत जाने के बाद मैं कह सकता हूं कि मैं मेरी ही तरह के जेंडर वाले व्यक्ति के साथ अंतरंग संबंध में हूं और अब मैं शायद इससे बाहर नहीं निकल सकता। इस घटना से मेरी जिंदगी बुरी तरह से बदल गयी है और अब यह शायद कभी नॉर्मल नहीं हो पाएगी।

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि एपल ने हेरफेर के जरिये मुझे समलैंगिता की ओर धकेल दिया। इसके जरिये होने वाले बदलावों से मुझे नैतिक और मानसिक नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में 20 सितंबर को मुकदामा दायर किया गया था जिसकी सुनवाई अदालत 17 अक्टूबर को करेगी।

टॅग्स :एप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की