लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio AGM: जम्मू-कश्मीर पर मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, लद्दाख सहित पूरे घाटी में करेंगे निवेश

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 13, 2019 17:53 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकासात्मक गतिविधियां के लिए कंपनी एक विशेष कार्य बल का गठन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअंबानी ने जम्मू-कश्मीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि यह फैसला देश को मजबूत करेगाकंपनी ने टीवी हो या इंटरनेट, मोबाइल हो या कॉलिंग, जियो ने सबके लिए कुछ न कुछ घोषणाएं की हैं

Reliance Jio ने अपने सालाना आम बैठक (AGM) में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। जियो के इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस गीगा फाइबर सर्विस के शुरुआत की घोषणा की है। इसके साथ ही Jio सेट टॉप बॉक्स और जियो गेमिंग, जियो मूवी जैसे कई बड़े ऐलान किए। कंपनी ने टीवी हो या इंटरनेट, मोबाइल हो या कॉलिंग, जियो ने सबके लिए कुछ न कुछ घोषणाएं की हैं।

इसी के साथ ही कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जम्मू-कश्मीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि यह फैसला देश को मजबूत करेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकासात्मक गतिविधियां के लिए कंपनी एक विशेष कार्य बल का गठन करेगी। 

कंपनी की 42वीं वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए की गयी अपील को ध्यान में रखते हुए "हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की सभी विकासात्मक जरूरतों में सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

उन्होंने कहा, "रिलायंस इसके लिए एक विशेष कार्यबल का गठन करेगी। आने वाले महीनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए हम अपनी बहुत सी विकासात्मक पहलों की घोषणा करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आठ अगस्त को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उद्योग जगत से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया था। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को खत्म करने के बाद मोदी ने इस मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित किया था।

इनपुट- भाषा

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजियोमुकेश अंबानीरिलायंस जियोधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की