लाइव न्यूज़ :

FTC ने गूगल पर लगाया 1224 करोड़ का जुर्माना, यूट्यूब ने इकट्ठा किया था नाबालिग बच्चों का डाटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 19:59 IST

मामले के सेटलमेंट के लिए यूट्यूब को 170 मिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा। जिसमें से 136 मिलियन डॉलर F.T.C में जाएंगे और 34 मिलियन डॉलर न्यूयॉर्क में। यह राशि एफ.टी.सी. द्वारा प्राप्त सबसे बड़े नागरिक दंड का प्रतिनिधित्व करती है।

Open in App

यूट्यूब पर बच्चों से जुड़े डेटा इकट्ठा करने के अपराध में गूगल को 170 मिलियन का जुर्माना देना होगा। गूगल यह फाइन भरने के लिए तैयार हो गया है साथ ही यूट्यूब पर बच्चों से जुड़ी गोपनीयता  में  बदलाव भी करेगा। 

फेडरल ट्रेड कमिशन और न्यूयॉर्क स्टेट अटॉर्नी जनरल के साथ हुए समझौते के तहत बच्चों के ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्ट 1998 फेडरल लॉ के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी राशि है।    मामले के सेटलमेंट के लिए यूट्यूब को  170 मिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा। जिसमें से 136 मिलियन डॉलर एफटीसी (F.T.C) में जाएंगे और 34 मिलियन डॉलर न्यूयॉर्क में। यह राशि एफ.टी.सी. द्वारा प्राप्त सबसे बड़े नागरिक दंड का प्रतिनिधित्व करती है। बच्चों की गोपनीयता के मामले में इससे पहले रिकॉर्ड 5.7 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। यह जुर्माना एक एजेंसी ने इस साल टिक टॉक (TikTok) के मालिक के खिलाफ लगाया था, जो एक सामाजिक वीडियो शेयरिंग ऐप है।फेसबुक पर लग चुका है 3500 करोड़ रुपये का जुर्मानापिछले महीने एफटीसी ने उपयोगकर्ताओं के निजी डेटा के गलत इस्तेमाल के लिए फेसबुक पर 5 अरब डॉलर ( 3500 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया था। अमेरिकी नागरिकों के सोशल मीडिया डेटा, जेनेटिक डेटा, फेशियल रिकॉग्निशन डेटा तथा अन्य निजी डेटा की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस के सदस्यों ने इस साल कम से कम एक दर्जन निजी एवं पारदर्शिता विधेयक लाए हैं।

टॅग्स :गूगलयू ट्यूबयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेVIDEO: 10 रुपये का पेट्रोल और 500 का नोट, देखकर हंसी नहीं रुकेगी, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा