लाइव न्यूज़ :

Whatsapp को टक्कर देगा Patanjali का स्वदेशी मैसेजिंग ऐप Kimbho

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 31, 2018 12:50 IST

पतंजलि ने एक मैसेजिंग ऐप किंभो (Kimbho) लॉन्च किया है। कंपनी ने इस ऐप को 'अब भारत बोलेगा' टैगलाइन के साथ पेश किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई:  सार्वजनिक क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के साथ मिलकर सिम कार्ड लॉन्च करने के बाद अब पतंजलि कंपनी पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Whatsapp को टक्कर देने की तैयारी में है। पतंजलि ने एक मैसेजिंग ऐप किंभो (Kimbho) लॉन्च किया है। कंपनी ने इस ऐप को 'अब भारत बोलेगा' टैगलाइन के साथ पेश किया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने ट्वीट कर इस मैसेजिंग ऐप के बारे में जानकारी दी है।

इस संबंध में पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अब भारत बोलेगा। सिम कार्ड लॉन्च करने के बाद बाबा रामदेव ने नई मेसेजिंग ऐप किंभो लॉन्च की है। अब वॉट्सऐप को टक्कर मिलेगी। हमारा अपना स्वदेशी मेसेजिंग प्लेटफॉर्म। इसे सीधा गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: 4TB स्टोरेज और 45 दिन का बैटरी बैकअप देने वाला Lenovo Z5 इस दिन होगा लॉन्च

पतंजलि का यह स्वदेशी मैसेजिंग ऐप Google Play Store से फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा।  इस ऐप का साइज 22 MB का है। कंपनी ने दावा किया है कि किम्भो एक रियल मेसेजिंग ऐप है। इस ऐप के जरिए आप फ्री में फोन और वीडियो कॉल करने के साथ प्राइवेट और ग्रुप चैट कर सकते हैं। टेक्स्ट, ऑडियो, फोटो, वीडियो, स्टीकर्स, लोकेशन, GIF, डूडल और दूसरी चीजें शेयर करने के लिए इसमें दर्जन भर से ज्यादा शानदार फीचर मौजूद हैं।

टॅग्स :बाबा रामदेवपतंजलिव्हाट्सऐपबीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की