लाइव न्यूज़ :

रेलयात्री से जुड़े 7 लाख लोगों का डाटा लीक, एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी भी आई सामने

By रजनीश | Updated: August 25, 2020 10:39 IST

एक साइबर सिक्योरिटी फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक रेलयात्री ने असुरक्षित सर्वर पर लोगों का डाटा रखा था जिसका फायदा उठाकर हैकर्स ने इस घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसिक्योरिटी फर्म का कहना है कि रेलयात्री ने अनएंक्रिप्टेड और बिना पासवर्ड वाले सर्वर पर यूजर्स का डाटा रखा था। लीक डाटा में अधिकतर डाटा भारतीय लोगों की है, हालांकि इस रिपोर्ट पर रेलयात्री की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कोरोना महामारी के साथ ही एक और खतरनाक चीज साथ में आ गई थी वो है साइबर क्राइम। शुरुआत में कोरोना को रोकने वाले मास्क से शुरू हुआ साइबर फर्जीवाड़ा लोगों के खाते से पैसे चुराने तक पहुंच गया। इसके अलावा भी आए दिन हैकर्स फोरम पर लोगों की निजी जानकारियों के लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। 

हालांकि इस तरह के क्राइम में उस संस्थान की भी कमी होती है जिसका डाटा लीक होता है। लोगों के डाटा को बेंचने का एक बड़ा व्यापार बन चुका है। अब रेलयात्री (RailYatri) के सर्वर में सेंध लगने की खबर है। 

एक साइबर सिक्योरिटी फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक रेलयात्री ने असुरक्षित सर्वर पर लोगों का डाटा रखा था जिसका फायदा उठाकर हैकर्स ने इस घटना को अंजाम दिया। लीक हुए डाटा में टिकट बुक करने वालों की लोकेशन, यूपीआई आईडी, पेमेंट लॉगिन, बस बुकिंग, ई-मेल एड्रेस, नाम और कॉन्टेक्ट नंबर्स जैसी जानकारियां शामिल हैं।

सेफ्टी डिटेक्टिव नाम की सिक्योरिटी फर्म का कहना है कि रेलयात्री के सर्वर से 7 लाख से अधिक पैसेंजर्स का डाटा लीक हुआ है। इनमें लोगों के पेमेंट डिटेल से लेकर नाम और टिकट बुकिंग से जुड़ी कई जानकारी शामिल हैं। इसके जरिए पैसेंजर्स के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी लीक हुई है। 

इस लीक के बारे में फर्म ने 10 अगस्त को ही जानकारी दी थी। सिक्योरिटी फर्म का कहना है कि रेलयात्री ने अनएंक्रिप्टेड और बिना पासवर्ड वाले सर्वर पर यूजर्स का डाटा रखा था। 

लीक डाटा में अधिकतर डाटा भारतीय लोगों की है, हालांकि इस रिपोर्ट पर रेलयात्री की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन सर्वर को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

बीते 12 अगस्त को सर्वर पर Meow बॉट ने भी अटैक किया था। इसने पूरे सर्वर डाटा को डिलीट कर दिया था। आपको बता दें कि Meow बॉट एक नए टाइप का साइबर अटैक है जो कई अनसिक्योर सर्वर को डिलीट कर देता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की