लाइव न्यूज़ :

Paytm ऐप यूजर्स अब 11 भाषाओं में कर सकेंगे भुगतान, इनको मिलेगा फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 14, 2019 18:10 IST

Paytm ने कहा है कि अपने 5 वर्षों के परिचालन में पेटीएम करीब 88 प्रतिशत भारतीय गांवों तक पहुंच चुकी है और इसके 60 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहकों छोटे और बड़े शहरों से हैं। 11 भाषाओं के इस नए जुड़ाव से, पसंदीदा डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म के तौर पर पेटीएम की स्थिति और ज्यादा पुख्ता होगी।

Open in App
ठळक मुद्देPaytm का एंड्रॉयड ऐप 11 विभिन्न भाषाओं को सपोर्ट करता हैभारत की पहली डिजिटल पेमेंट कंपनी बन गई है जो अपने ऐप सबसे ज्यादा भाषाओं के विकल्प दे रही है

डिजिटल भुगतान को पहले से बेहतर बनाने के लिए पेटीएम ने अपने एंड्रॉयड ऐप में नई भाषाओं को शामिल किया है। Paytm का एंड्रॉयड ऐप 11 विभिन्न भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें सभी प्रमुख भारतीय भाषाएं और अंग्रेज़ी शामिल हैं। पेटीएम का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने इस बात की घोषणा की है। इस कदम के साथ ही पेटीएम ने अपनी भाषाई पहुंच का विस्तार किया है और भारत की पहली डिजिटल पेमेंट कंपनी बन गई है जो अपने ऐप सबसे ज्यादा भाषाओं के विकल्प दे रही है।

कंपनी ने कहा है कि अपने 5 वर्षों के परिचालन में पेटीएम करीब 88 प्रतिशत भारतीय गांवों तक पहुंच चुकी है और इसके 60 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहकों छोटे और बड़े शहरों से हैं। 11 भाषाओं के इस नए जुड़ाव से, पसंदीदा डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म के तौर पर पेटीएम की स्थिति और ज्यादा पुख्ता होगी।

paytm-app

पेटीएम के मुताबिक, कंपनी के 35 प्रतिशत से अधिक ग्राहक अपनी प्रादेशिक भाषा में ऐप को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। पेटीएम पर अंग्रेज़ी के बाद हिंदी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है, इसके बाद गुजराती, तेलुगू, मराठी, बंगाली, तमिल व कन्नड़ आदि भाषाओं का नंबर आता है। ऐप पर प्रादेशिक भाषाओं की उपलब्धता से इस प्लैटफॉर्म पर उपभोक्ताओं की तादाद में दमदार वृद्धि देखने में आई है।

paytm-app

पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक एबॉट ने कहा, "आज करोड़ों भारतीय अपनी रोजाना की जरूरतों के लिए पेटीएम का उपयोग कर रहे हैं और इसे अपनाने वालों की संख्या लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हम लोगों को पहले से ज्यादा भाषाई विकल्प दे रहे हैं, इस तरह से हम प्रगति को गति दे रहे हैं तथा अपने वर्तमान एवं भावी, दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए सुविधा में बढ़ोतरी कर रहे हैं। अपने ऐप पर सभी भारतीय भाषाओं को उपलब्ध कराने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है, हमने हर चीज़ को शब्दशः अनुवादित नहीं किया है बल्कि सही संदर्भ को प्रस्तुत किया है जिसे उपभोक्ताओं ने बहुत सराहना की है।"

टॅग्स :पेटीएमऐपएंड्रॉयड ऐप्समोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की