लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने दी सलाह, कहा- जूम ऐप का इस्तेमाल करते समय बरते सावधानी

By भाषा | Updated: April 2, 2020 19:59 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में बड़ी संख्या में पेशेवर घर से काम कर रहे हैं और वो 'जूम' ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने ऑपरेटर और उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा उपायों को रेखांकित करते हुए एक परामर्श जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसी ने ऑपरेटर और उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए सुरक्षा उपायों को रेखांकित करते हुए एक परामर्श जारी किया।डिजिटल एप्लिकेशन' का सुरक्षा उपायों के बिना उपयोग साइबर हमलों की दृष्टि से जोखिम भरा हो सकता है। 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने गुरुवार (2 अप्रैल) को लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप 'जूम' के साइबर जोखिम के बारे में चेतावनी दी। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण देश में बड़ी संख्या में पेशेवर घर से काम कर रहे हैं और वे इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। एजेंसी ने ऑपरेटर और उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए सुरक्षा उपायों को रेखांकित करते हुए एक परामर्श जारी किया।

साइबर हमलों से निपटने वाली राष्ट्रीय एजेंसी 'कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया' (सीईआरटी-आईएन) ने कहा कि 'डिजिटल एप्लिकेशन' का सुरक्षा उपायों के बिना उपयोग साइबर हमलों की दृष्टि से जोखिम भरा हो सकता है। 

इससे साइबर अपराधियों द्वारा कार्यालय की संवेदनशील सूचनाओं को लीक किये जाने का खतरा भी बना रहता है। परामर्श में कहा गया है, 'कई संगठनों ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है।' जूम, माइक्रोसॉफ्ट टीम, सिस्को वेबएक्स जैसे ऑनलाइन संचार मंचों का वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठकों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें कहा गया है, 'ऑनलाइन मंच (जूम) का असुरक्षित उपयोग साइबर अपराधियों को महत्वपूर्ण सूचनाओं और वार्तालाप जैसी संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने की अनुमति दे सकता है।' 

एजेंसी ने जूम से होने वाली बैठकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कुछ उपाय सुझाये है जिनमें जूम सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखने को कहा गया है। इसके अलावा सभी बैठकों तथा वेबिनार्स के लिए हमेशा ऐसा पासवर्ड बनाने को कहा गया है जो मुश्किल हो और जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सके। इसमें कहा गया है, 'यह विशेष तौर पर उन बैठकों के लिए जरूरी है जहां संवेदनशील सूचना पर चर्चा की जा रही हो।' कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए देश में 25 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इसके बाद भारत में लाखों पेशेवर घर से काम कर रहे हैं।

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की