लाइव न्यूज़ :

मोबाइल हैंडसेट का देश में उत्पादन बढ़ा, आयात में कमी आई :सरकार

By भाषा | Updated: December 13, 2019 17:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले कुछ सालों में सेल्यूलर मोबाइल हैंडसेटों का उत्पादन बढ़ा हैदेश में उत्पादन के वातावरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं

सरकार ने शुक्रवार को बताया कि भारत में पिछले कुछ सालों में सेल्यूलर मोबाइल हैंडसेटों का उत्पादन बढ़ा है वहीं सहायक उपकरणों समेत आयातित मोबाइल फोनों की संख्या में कमी आई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में बताया कि सेल्यूलर मोबाइल हैंडसेटों का उत्पादन 2014-15 में 18,900 करोड़ रुपये का था और छह करोड़ सेट का उत्पादन किया गया जो 2018-19 में बढ़कर 1,70,000 करोड़ रुपये का हो गया और 29 करोड़ सेट का उत्पादन हुआ।

उन्होंने राजीव चंद्रशेखर के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 2016-17 की तुलना में पिछले वित्त वर्ष में देश में सहायक उपकरणों समेत आयात किये गये मोबाइल फोन की संख्या में कमी आई है। गोयल के उत्तर में दिये गये आंकड़ों के अनुसार 2016-17 में 7,57,81,000 मोबाइल फोनों का आयात किया गया जिनका मूल्य करीब 378.8 करोड़ रुपये था। 2017-18 में लगभग 353.8 करोड़ रुपये के 9,05,21,000 हैंडसेटों का आयात किया गया।

यह संख्या 2018-19 में घट गयी और पिछले वित्त वर्ष में 161.7 करोड़ रुपये मूल्य के 2,69,79,000 मोबाइल फोनों का आयात किया गया। इनमें सेल्यूलर मोबाइल फोन-पुश बटन और सेल्यूलर मोबाइल फोन (स्मार्टफोन) दोनों शामिल हैं। गोयल ने बताया कि इंडिया सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के अनुसार भारत में लगभग 260 इकाइयां उपकरणों, पुर्जों समेत सेल्यूलर मोबाइल हैंडसेटों का उत्पादन करती हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकतर प्रमुख देशी और विदेशी ब्रांडों ने यहां अपनी उत्पादन सुविधाओं की स्थापना कर ली है या उनकी स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं। देश में उत्पादन के वातावरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं। गोयल के मुताबिक सेल्यूलर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए शुल्क ढांचे को युक्तिसंगत बनाया गया है।

2018-19 में सेल्यूलर मोबाइल हैंडसेटों पर मूल सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत किया गया। इसे और अधिक करने का अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की