लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने बनाया सांप वाला रोबोट, दिमाग में घुसकर करेगा इलाज, वीडियो में देखें कैसे करता है काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 17:19 IST

इस वर्मलाइक थ्रेड को Xuanhe Zhao द्वारा डेवलप किया गया है जो एमआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सिविल एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

Open in App

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (MIT) के रिसर्चरों ने एक बहुत ही छोटा रोबोट बनाया है। यह रोबोट दिखने में धागे या किसी कीड़े की तरह है। इस रोबोट को ब्लड वेसेल के जरिए ब्रेन के भीतर भेजा जाता है। इस रोबोट को चुंबकीय तरीके से नियंत्रित किया जाता है और इसे ब्रेन के घुमावदार, संकरे रास्तों के लिए बनाया गया है।

इस रोबोटिक धागे को डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए एक उपकरण की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके जरिए मरीजों के ब्रेन के भीतर के ब्लॉकेज और घाव का इलाज किया जाएगा। ये एन्यूरिज्म और स्ट्रोक की वजह से होने वाले इलाजों में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

इस वर्मलाइक थ्रेड को Xuanhe Zhao द्वारा डेवलप किया गया है जो एमआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सिविल एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों की जान लेने और विकलांगता के मामले में पांचवें नंबर की गंभीर बीमारी है। यदि इस स्ट्रोक का 90 मिनट के भीतर इलाज हो जाए तो मरीज के जीवित रहने की संभावना 90 परसेंट बढ़ जाती है। झाओ (Zhao) ने एक बयान में कहा कि यदि हम कोई ऐसा डिवाइस डिजाइन कर सकें जो एक निश्चित सीमा के भीतर नसों के भीतर के ब्लॉकेज को खत्म कर सके तो हमेशा के लिए ब्रेन डैमेज होने से मरीज को बचाया जा सकता है।

इस डिवाइस की टेस्टिंग के लिए एक वास्तविक रोगी के ब्रेन के सिटी स्कैन का इस्तेमाल किया गया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नसों में बहने वाले ब्लड और उसकी चिपचिपाहट का सामना करने के लिए सिलिकॉन में ब्लड जैसे ही चिपचिपे पदार्थ को भरा गया है। देखें वीडियो

ये उपकरण हाइड्रोजेल और बायोकम्पेटिबल मैटेरियल से बना है जिसमें अधिकांश हिस्सा पानी है। यह डिवाइस क्राउल कर सकती है, जम्प कर सकती है और एक बाल को पकड़ सकती है। इस रोबोट का कोर निकिल-टाइटेनियम से बना है जिसे निटिनॉल कहते हैं। ये दोनों ही मैटेरियल मुड़ने में सक्षम हैं और इन दोनों में ही स्प्रिंग का गुण है। ये रोबोटिक थ्रेड रबर पेस्ट से कोटेड है।   

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की