लाइव न्यूज़ :

Whatsapp को टक्कर देने आ रहा है गूगल का ये नया एप, व्हाट्सएप में भी नहीं मिलता ये फीचर

By रजनीश | Updated: May 27, 2020 13:23 IST

कुछ साल पहले तक चैटिंग, वीडियो कॉलिंग के लिए लोगों को अलग-अलग एप इस्तेमाल करने पड़ते थे। इससे फोन में स्टोरेज भी ज्यादा लगता था और फोन की एप ट्रे में कई एप हो जाते थे। लेकिन व्हाट्सएप के लगातार अपडेट के बाद एक ही एप में चैटिंग, वीडियो कॉलिंग, फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा मिलने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल मैसेज में सबसे बड़ा फीचर है रिच कॉम्यूनिकेश सर्विस (RCS-Rich Communication Services) का सपोर्ट।गूगल के इस एप के लिए नए इमोजी रिएक्शन की टेस्टिंग भी जारी है।

कई कंपनियां अपने एप को समय के साथ अपडेट करती गई हैं। कई एप तो इतने अपडेट हो गए हैं कि उन्होंने दूसरे एप्स तक की जगह ले ली है। जैसे व्हाट्सएप का इस्तेमाल पहले सिर्फ चैट के लिए होता था उस दौरान वीडियो कॉलिंग के लोगों को अपने फोन में दूसरे एप का इस्तेमाल करना होता था। लेकिन समय के साथ ही व्हाट्सएप ने एप को अपडेट कर वीडियो कॉलिंग फीचर दे दिया। इससे लोगों को एक ही एप में चैटिंग और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलने लगा। इससे लोगों को दो एप की जरूरत नहीं पड़ती। 

अब ऐसा ही आपको गूगल के मैसेज एप के जरिए देखने को मिल सकता है। दरअसल गूगल की तैयारी है कि व्हाट्सएप और iMessage जैसे एप्स की तरह ही लोग गूगल मैसेज एप (Google Messages App) का इस्तेमाल करने लग जाएं। 

इस मेसेजिंग एप में गूगल कुछ ऐसे फीचर्स देने जा रहा है, जो व्हाट्एप को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। यह एप कई एंड्राएड डिवाइस में पहले से इंस्टॉल मिलेगा। इसमें सबसे बड़ा फीचर है रिच कॉम्यूनिकेश सर्विस (RCS-Rich Communication Services) का सपोर्ट।

रिच कम्यूनिकेशन सपोर्ट के जरिए इस मेसेजिंग एप में मल्टीमीडिया भेजने की सुविधा भी मिलेगी। इस एप के जरिए यूजर्स हाई क्वालिटी वाली फोटोज, विडियोज, GIFs, और फाइल भेज सकेंगे। 

आरसीएस का फीचर फिलहाल लिमिलेड ऑपरेटर्स को सपॉर्ट करता है। गूगल अन्य ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी बढ़ाता जा रहा है। इस एप में आप यह भी देख पाते हैं कि सामने वाला कब टाइप कर रहा है और कब आपका मेसेज देखा गया।

एपल के iMessage की तरह इमोजी रिएक्शनगूगल के इस एप के लिए नए इमोजी रिएक्शन की टेस्टिंग भी जारी है। इस फीचर की मदद से मेसेज पर लॉन्ग प्रेस करके अपनी पसंद का रिएक्शन सेलेक्ट कर सकेंगे। इसमें थम्स अप, थम्स डाउन, ऐंगर, लाफ्टर जैसे इमोजी मिलते हैं। गूगल मैसेज अब तक 1 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है। 

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए