लाइव न्यूज़ :

अब गूगल से नहीं कर पाएंगे पिक्चर चोरी, हटा दिया 'व्यू इमेज' का ऑप्शन

By स्वाति सिंह | Updated: February 17, 2018 15:36 IST

अब जब आप किसी भी फोटो पर जाते हैं तब आपको ओपन करने के लिए व्यू इमेज का ऑप्शन दिखता था जो अब से नहीं दिखेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 17 फरवरी: गूगल ने अपने इमेज सर्च को लेकर अहम बदलाव किया है। अब उसने व्यू इमेज का विकल्प हटा दिया। इसका मतलब यह है कि जब आप किसी भी फोटो पर जाएंगे तो आपको ओपन करने के लिए व्यू इमेज का ऑप्शन दिखाई नहीं देगा। गूगल ने यह कदम कॉपीराइट की सुरक्षा को देखते हुए उठाया है।  

गूगल ने ट्वीट के जरिए बताया 'आज से हम यूजर्स और वेबसाइट को और भी ज्यादा जोड़ने के लिए कुछ बदलाव कर रहे हैं। अब से हम 'व्यू इमेज' बटन को हटा रहे हैं। वैसे तो विजिट बटन वहां रहेगा, जिससे यूजर पिक्चर पर क्लिक करते ही वेबसाइट पर वह इमेज देख सकेंगे।'

हालांकि, यह खबर पब्लिशर्स के लिए अच्छी है। वहीं दूसरी तरफ इससे यूजर्स को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसके कारण अब आपको जब भी इमेज की जरूरत पड़ेगी तब आपको वेबसाइट पर जाकर ढूंढनी होगी। 

फिलहाल, यूजर्स के पास पिक्चर को फुल साइज में लेने के लिए राइट क्लिक करना होगा, जिसके बाद फोटो को नए टैब में ओपन करने और व्यू इमेज का ऑप्शन होगा। इसी के साथ गूगल ने सर्च बाय इमेज विकल्प को भी हटा दिया है।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए