लाइव न्यूज़ :

चंद्र ग्रहण को इन दो तरीकों से अपने स्मार्टफोन पर देख सकेंगे Live, जानिए पूरा प्रोसेस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 27, 2018 16:23 IST

Longest Lunar Eclipse 2018: 4 घंटे के इस ग्रहण को भारत के अलावा अंटार्कटिका, आस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व एवं दक्षिण अमेरिका, रशिया, अफ्रीका एवं एशिया में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण की वजह से चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा और पूरी पृथ्वी पर अंधेरा हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा के सीधी रेखा में आने पर लगता है चंद्र ग्रहणआईओएस और एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर लाल चंद्रमा देख सकते हैंमौसम चैनल चंद्र ऐक्लीप्स की लाइव स्ट्रीम को अपने ऐप पर होस्ट करेगा

नई दिल्ली, 27 जुलाई: 27 जुलाई को सदी का सबसे बड़ा चन्द्रग्रहण पड़ने जा रहा है। मगर सदी का यह सबसे लंबे इस ग्रहण आज ही के दिन पड़ रहा है। 4 घंटे के इस ग्रहण को भारत के अलावा अंटार्कटिका, आस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व एवं दक्षिण अमेरिका, रशिया, अफ्रीका एवं एशिया में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण की वजह से चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा और पूरी पृथ्वी पर अंधेरा हो जाएगा। इस बार का Lunar Eclipse 2018 यानि चंद्र ग्रहण करीब 3 घंटे 55 मिनट का होगा। वहीं, पूर्ण ग्रहण की स्थिति 1 घण्टे 43 मिनट तक रहेगी।

भारत में मॉनसून के कारण मौसम खलल डाल सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इस चंद्र गहण को अपने स्मार्टफोन के जरिए देख सकते हैं।

Lunar Eclipse 2018 लाइव स्ट्रीम का वक्त, यहां देखें

अगर आप चाहें तो यूट्यूब चैनल पर Lunar Eclipse 2018 को लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। कई चैनलों में इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन अगर आप इस सदी के लंबे च्रंद ग्रहण को देखने का मौका नहीं चूकना चाहते तो आप इसे अपने स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं। भारतीय समयानुसार लाइव स्ट्रीम 27 जुलाई 2018 की रात साढ़े 11 बजे शुरू हो जाएगा। बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण रात 11 बजे 44 मिनट पर शुरू होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण का आगाज सुबह 1 बजे होगा।

स्मार्टफोन में भी देख सकते हैं  Blood Moon

आप अपने आईओएस और एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर लाल चंद्रमा यानी कि Blood Moon को देख सकते हैं। दरअसल, मौसम चैनल ने घोषणा की है कि यह चंद्र ऐक्लीप्स की लाइव स्ट्रीम को अपने ऐप पर होस्ट करने जा रहा है जो iOS और Android दोनों के लिए उपलब्ध है। लाइव स्ट्रीमिंग 27 जुलाई को 4 बजे ईडीटी पर शुरू होगी। इसके लिए आपको ऐप डाउनलोड करना होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखनी होगी।

कैसे होता है चंद्र ग्रहण

विज्ञान की भाषा में कहें तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा लगभग एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब चंद्रमा धरती की छाया में आ जाता है। इस दौरान हमें धरती से चंद्रमा का छिपा हुआ भाग काला दिखाई देता है। इसी को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

बता दें कि 27  जुलाई 2018 को लगने वाला चंद्र ग्रहण, 9 जून 2123 तक का सबसे लंबा Lunar Eclipse होगा। इसकी कई वजहें हैं इनमें से एक है अपनी-अपनी परिधि में चंद्रमा और धरती का एक-दूसरे से सबसे दूर होना है। इस कारण चांद आम तौर से ज़्यादा छोटा नजर आता है। खासकर सुपर मून से बेहद ही छोटा, जब चांद धरती के सबसे करीब होता है।

क्या है Blood Moon?

27 जुलाई को होने वाले चंद्र ग्रहण में दिखेगा Blood Moon भी जुलाई 2018 में लगने वाला चंद्र ग्रहण में ब्लड मून भी देखने को मिलेगा। इस दौरान चांद लाल रंग का नज़र आएगा। ऐसा तब होता है जब कुछ समय के लिए पूरा चांद अंतरिक्ष में धरती की छाया से गुजरता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी धरती के वायुमंडल से गुजरते वक्त बिखर जाती है। इस दौरान लाल रंग के तरंग ब्लू और बैंगनी रंग के तरंगों की तुलना में कम बिखरते हैं। इस कारण से हमें ऐसा प्रतीत होता है कि चांद पूरी तरह से लाल हो गया है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की