लाइव न्यूज़ :

5000mAh बैटरी वाले इस फोन की कीमत है सिर्फ 1699 रुपये, पावर बैंक का भी करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 13, 2019 16:45 IST

इस फोन की एक और खास बात है कि इसे आप एक पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय बाजार में इस फीचर फोन की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देJivi N6060 Plus फोन को आप एक पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैंइस फीचर फोन की कीमत 1,699 रुपये रखी गई हैनए जीवी फोन में 5,000mAh की बैटरी और मोबाइल ट्रैकर फीचर मौजूद है

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Jivi Mobiles ने भारत में अपना नया फीचर फोन Jivi N6060 Plus को लॉन्च किया है। नए जीवी फोन में 5,000mAh की बैटरी और मोबाइल ट्रैकर फीचर मौजूद है जो इस फोन को खास बनाता है।

इसके साथ ही इस फोन की एक और खास बात है कि इसे आप एक पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय बाजार में इस फीचर फोन की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है।

Jivi N6060 Plus

Jivi N6060 Plus के स्पेसिफिकेशन्स

नए फीचर फोन में 2.8 इंच के डिस्प्ले के साथ कीपैड दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके जरिए फोन को पावर बैंक के रूप में कन्वर्ट किया जा सकता है। इस पावरबैंक के लिए जरिए आप सिर्फ जीवी के फोन ही नहीं, बल्कि किसी भी कंपनी के फोन को चार्ज कर सकते हैं।

फोन में एक कैमरा, mp3-mp4 म्यूजिक प्लेयर, 3.5mm ऑडियो जैक, ऑटो कॉल रेकॉर्डिंग, ड्यूल सिम, वायरलेस एफएम, टॉर्च जैसी कई खूबियां दी गई हैं। यह फोन सस्ता तो है ही, साथ ही डिजाइन और खूबियों के मामले में भी कई फीचर फोन को टक्कर देता है। आप इस फीचर फोन को ब्लैक, वाइट और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।

टॅग्स :फीचर फोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की