लाइव न्यूज़ :

Jio के डिजिटल पैक में मिल रहा रोजाना 2GB एक्स्ट्रा डेटा फ्री, ऐसे उठाएं लाभ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 30, 2018 14:50 IST

इस एड-ऑन पैक के तहत यूजर को सब्सक्राइब्ड प्लान के अलावा रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट पर एक कमेंट में दावा किया गया है कि कुछ यूजर के लिए यह एड-ऑन पैक 31 जुलाई नहीं, 2 अगस्त तक उपलब्ध होगा।

Open in App
ठळक मुद्देजियो नंबर पर डिजिटल पैक अपने आप ही एक्टिव होगाइस एड-ऑन पैक में कोई कॉलिंग और एसएमएस सुविधा नहीं हैकुछ यूजर के लिए यह एड-ऑन पैक 31 जुलाई नहीं, 2 अगस्त तक उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली, 30 जुलाई: रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए हमेशा ही कुछ न कुछ नया ऑफर पेश करता रहता है। इसी के तहत Jio के ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी है। जियो अपने यूजर को डेटा रिचार्ज कराने पर दोगुना डेटा का ऑफर दे रहा है। जियो ने एक नया डिजिटल पैक लॉन्च किया है। यूजर को एक्स्ट्रा डेटा ऐड ऑन के रूप में मिलता है जिसे यूजर को एक्टिव करना होगा। अभी हाल ही में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी जियो ने जियोफोन के लिए मॉनसून हंगामा ऑफर भी पेश किया है।

आपको बता दें कि फिलहाल ये ऑफर चुनिंदा यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। इस एड-ऑन पैक के तहत यूजर को सब्सक्राइब्ड प्लान के अलावा रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट पर एक कमेंट में दावा किया गया है कि कुछ यूजर के लिए यह एड-ऑन पैक 31 जुलाई नहीं, 2 अगस्त तक उपलब्ध होगा।

यहां जानें कैसे मिलेगा अतिरिक्त डेटा का लाभ... 

अगर आपका जियो पैक खत्म हो गया है और आपने रिचार्ज करा लिया है तो आप माई जियो ऐप में सबसे ऊपर बाईं ओर My Plans पर क्लिक करें। अगर आपको एक्स्ट्रा डेटा नहीं मिला है तो आप उन ग्राहकों में से नहीं हैं जिन्हें जियो के इस ऑफर का लाभ मिलेगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि यह ऑफर कुछ खास ग्राहकों को ही दिया जा रहा है।

अगर आपको एक्स्ट्रा डेटा मिला है तो प्लान डिटेल्स के नीचे Add On लिखा होगा। उसके नीचे Redeem ऑप्शन पर टैप करें। टैप करते ही आपसे कन्फर्मेशन मांगी जाएगी। एक बार कन्फर्म करने पर आपके फोन पर ऐड ऑन ऐक्टिव हो जाएगा यानी आपको एक ही रिचार्ज में दोगुना डेटा मिलेगा। पैक ऐक्टिव होते ही जियो आपको एक कन्फर्मेशन मेसेज भी भेजेगा।

अभी हाल ही में जियो ने अपने सालाना आम बैठक में Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर पेश किया था। जियो मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत यूजर अपने किसी भी पुराने फीचर फोन के बदले नया जियो फोन खरीद सकते हैं। इस ऑफर के तहत फोन को एक्सचेंज करके मात्र 501 रुपये में जियो फोन खरीद सकते हैं।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जिओरिलायंस जियोजियो फोनप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की