लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर इटली की नियामक ने लगाया 61 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए क्या है ये पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: February 17, 2021 17:18 IST

फेसबुक पर इटली की नियामक ने डेटा के अनुचित इस्तेमाल को लेकर 7 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली की एक नियामक ने डेटा के इस्तेमाल और अनुचित व्यावसायिक प्रैक्टिस को लेकर फेसबुक पर लगाया जुर्मानानियामक ने पहले ही फेसबुक को डाटा के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी थीफेसबुक की ओर से ताजा जुर्माने को लेकर कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है

इटली की एक नियामक ने फेसबुक पर 7 मिलियन यूरो (करीब 61 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। इतालवी नियामक की ओर से बुधवार इसकी जानकारी दी गई है। 

नियामक की ओर से ये जुर्माना यूजर के डाटा से संबंधित इस्तेमाल और अनुचित व्यावसायिक प्रैक्टिस को ठीक करने के लिए किए गए अनुरोध का पालन नहीं किए जाने पर लगाया गया है।

इस पूरे मामले पर फिलहाल फेसबुक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकती है। दरअसल, नवंबर-2018 में इटली की एंटीट्रस्ट बॉडी ने ये फैसला दिया था कि फेसबुक ने अपने यूजर्स को डाटा के जमा किए जाने और उसके इस्तेमाल को लेकर ठीक तरह से जानकारी नहीं दी थी।

नियामक ने इसके बाद अमेरिकी कंपनी पर 5 मिलियन यूरो (43 करोड़) का जुर्माना लगाया था। साथ ही कंपनी को इटली के लिए अपनी वेबसाइट के होमपेज सहित फेसबुक ऐप पर और इटली के हर रजिस्टर्ड यूजर के व्यक्तिगत पेज पर एक संशोधित विवरण प्रकाशित करने के लिए कहा गया था।

नियामक ने अपने बयान में कहा, 'मौजूदा जांच ने साबित कर दिया है कि (कंपनी ने) संशोधित बयान प्रकाशित नहीं किया है और पहले से जारी अनुचित व्यवहार को भी नहीं रोका है।'

नियामक ने कहा कि फेसबुक के लिए डेटा के आर्थिक मूल्य को देखते हुए उपयोगकर्ताओं को यह तय करने की स्थिति में रखना चाहिए कि क्या इसका उपयोग किया जाना चाहिए।

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की