लाइव न्यूज़ :

किसी समय इन भारतीय मोबाइल कंपनियों का था जलवा, आपने भी इनमें से किसी एक को जरूर किया होगा इस्तेमाल, दोबारा कर सकती हैं वापसी

By रजनीश | Updated: June 19, 2020 20:00 IST

एक समय था जब मोबाइल फोन का नाम आते ही जितनी कंपनियों के नाम लिए जाते थे उनमें से अधिकतर भारतीय कंपनियां थीं। धीरे-धीरे भारत के मोबाइल बाजार में चीनी कंपनियों का कब्जा होता गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन मार्केट में माइक्रोमैक्स एक चर्चित नाम है। इस कंपनी ने 2000 कदम रखा। इसका हेडऑफिस गुड़गांव, हरियाणा में है।माइक्रोमैक्स तो एक बार फिर वापसी की तैयारी में दिख रहा है। कंपनी के एक ट्वीट के मुताबिक जल्द ही माइक्रोमैक्स के 3 स्मार्टफोन बाजार में आ सकते हैं।

भारत के मोबाइल बाजार में किसी समय माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन, स्पाइस का नाम चलता था। लेकिन बीते लगभग 6-8 सालों में स्मार्टफोन का बाजार काफी तेजी से बदला। भारतीय मोबाइल बाजार में चाइनीज कंपनियों ने पैर जमाने शुरू किए और उनके कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले फोन के आगे भारतीय कंपनियों के मोबाइल नहीं टिक पाए। अब भारत चीन के ताजा विवाद के बाद एक बार फिर चाइनीज सामानों के बहिष्कार की चर्चा तेज हुई है। ऐसे में लोग इंडियन प्रॉडक्ट की तरफ फिर तेजी से झुकाव दिखा रहे हैं। कंपनियों के पास भी वापसी करने का बेहतरीन मौका है। हम आपको ऐसे ही कुछ पुराने इंडियन फोन कंपनी के बारे में बता रहे हैं। संभव है कि आपने भी कभी न कभी इनमें से किसी इंडियन कंपनी का फोन इस्तेमाल किया हो..

माइक्रोमैक्सस्मार्टफोन मार्केट में माइक्रोमैक्स एक चर्चित नाम है। इस कंपनी ने 2000 कदम रखा। इसका हेडऑफिस गुड़गांव, हरियाणा में है। माइक्रोमैक्स ने स्मार्टफोन, टैबलेट, फैबलेट और लैपटॉप तक बनाए। पिछले साल माइक्रोमैक्स ने अपना सबसे अंतिम स्मार्टफोन लॉन्च किया था। माइक्रोमैक्स ने तो फोन के डिजाइन को लेकर भी कई प्रयोग किए।हालांकि माइक्रोमैक्स तो एक बार फिर वापसी की तैयारी में दिख रहा है। कंपनी के एक ट्वीट के मुताबिक जल्द ही माइक्रोमैक्स के 3 स्मार्टफोन बाजार में आ सकते हैं। ये फोन 10 हजार के बजट रेंज के भीतर के ही होंगे।

लावालावा ने फीचर फोन के साथ ही स्मार्टफोन में अपनी शुरुआत की। साल 2009 में भारत में लावा इंटरनेशनल स्मार्टफोन कंपनी की शुरुआत हुई थी। इसका हेडऑफिस उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। लावा भारत के साथ ही थाईलैंड, नेपाल, बांग्लादेश और मैक्सिको जैसे कई देशों में भी स्मार्टफोन सप्लाई करता है। लावा भी जल्द ही एक नए स्मार्टफोन के साथ बाजार में दस्तक देने की तैयारी में है। हालांकि लावा की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कार्बनकार्बन मोबाइल की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। इसका हेडऑफिस नई दिल्ली में है। यह कंपनी भी बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका जैसे कई देशों के साथ बिजनस करती है। 

इंटेक्सइंटेक्स कंपनी की शुरुआत 1996 में हुई। इसका हेडऑफिस नई दिल्ली में है। यह कंपनी स्मार्टफोन के साथ ही कई इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट बनाती है। इनटेक्स अभी भी फीचर फोन बनाती है। 

स्पाइसस्पाइस की शुरुआत भी साल 2000 में हुई। इसका हेडऑफिस भी उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। स्पाइस ने फीचर फोन से अपनी शुरुआत की थी और इसने स्मार्टफोन्स भी बनाए। 

टॅग्स :स्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए