Whatsapp ने इन 6 भारतीय कंपनियों का बंद करा दिया धंधा, ये है पूरी जानकारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 28, 2018 09:27 AM2018-07-28T09:27:22+5:302018-07-28T09:57:10+5:30

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Whatsapp ने देश के किस तरह से दूसरे कम्यूनिकेशन करने वाले ऐप या सुविधा को प्रभावित या पूरी तरह से बंद करवा दिया।

How Whatsapp tookover BBM, SMS, voice calling, Yahoo Messenger, wechat in India | Whatsapp ने इन 6 भारतीय कंपनियों का बंद करा दिया धंधा, ये है पूरी जानकारी

Whatsapp ने इन 6 भारतीय कंपनियों का बंद करा दिया धंधा, ये है पूरी जानकारी

नई दिल्ली:व्हाट्सऐप की शुरूआत महज एक साधारण चैटिंग ऐप के तरह हुई थी। शुरूआत में किसी को पता नहीं था कि ये सामान्य चैटिंग ऐप एक ऐसा ऐप बन जाएगा जिसे लोग इतना पसंद करने लगेंगे। इस ऐप की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि अब टेलिकॉम कंपनियां भी इस ऐप से खौफ में आ गए हैं। 

Whatsapp में क्रांति उस वक्त आई जब इस मैसेंजर ऐप को सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने खरीद लिया। फेसबुक में शामिल होने के बाद व्हाट्सऐप ने अपना विकास बेहतरीन ढंग से किया। हर मौके पर इस मैसेंजर ऐप ने अपने आप को नए फीचर्स से अपडेट किया।

कुछ ही दिनों में ये ऐप पेमेंट सर्विस भी शुरू करने वाला है जो मोबाईल पेमेंट कंपनियां जैसे पेटीएम, Mobikwik और Google Tez को टक्कर देगा। हालांकि रेगुलेटरी इस्सू ने फिलहाल इस मैसेंजर ऐप को सुरक्षा कारणों से भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने से मना कर दिया है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Whatsapp ने देश के किस तरह से दूसरे कम्यूनिकेशन करने वाले ऐप या सुविधा को प्रभावित या पूरी तरह से बंद करवा दिया। तो आइए जानते हैं उनके बारे में....

1. SMS

व्हाट्सऐप ने एसएमएस को पूरी तरह ट्रेंड से हटा दिया। हालांकि व्हाट्सऐप को ट्रेड से हटाने में इंटरनेट का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। आज के दौड़ में कई लोगों के लिए में SMS संचार का एक सेकेंडरी मोड हो गया है। अब SMS का ज्यातर उपयोग OTP और दूसरे सर्विस के लिए किया जाता है।

2. MMS

मल्टीमीडिया मैसेजिंग भारत में कभी भी अच्छे तरह से हीट नहीं हो पाया। जब व्हाट्सऐप से मैसेंजर ऐप के दुनिया में कदम रखा तब MMS पूरी तरह से बंद होने के कगार पर आ गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि व्हाट्सऐप मल्टीमीडिया मैसेजिंग चैट का भी ऑप्शन दे रहा था। फिलहाल MMS फीचर फोन के सिवाय कहीं काम में नहीं आता है।

3. BBM

BBM ब्लैकबेरी मैसेंजर को कहते हैं। एक समय में ये मैसेंजर सिर्फ ब्लैकबेरी फोन्स में भी उपलब्ध हुआ करता था। लेकिन व्हाट्सऐप के आने के बाद BBM को अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।

4. Yahoo Messanger

ये ऐप 90 के दशक में जन्में बच्चे को भली भांति याद होगा। इस ऐप का पतन कई दूसरे कारणों की वजह से हुआ है लेकिन इस व्हाट्सऐप ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है।

5. WeChat

WeChat चीन में खासा लोकप्रिय है लेकिन भारत में ये ऐप अपनी लोकप्रियता धीरे-धीरे खो रही है। इसके पीछे की वजह ये है कि व्हाट्सऐप ने अपने आप को उन फीचर्स से लैस किया जो WeChat में पहले से मौजूद थे। इन फीचर्स में वॉयस मैसेजिंग सबसे अहम फीचर है।

6. Voice Calls

व्हाट्सऐप के आने से निश्चित रूप से वॉयस कॉलिंग पर असर पड़ा है। लोग अब वॉयस कॉलिंग के जगह मैसेज भेजना पसंद करते हैं। व्हाट्सऐप में वॉयस कॉलिंग फीचर आने के बाद वॉयस कॉलिंग और भी प्रभावित हुई है।

English summary :
Whatsapp was started like a simple chatting app. Initially, no one knew that this normal chatting app, Whatsapp, would become an app that people would love so much and become the part of their everyday life. The popularity of Whatsapp has increased so much that telecom companies now fear from the popularity of this app.


Web Title: How Whatsapp tookover BBM, SMS, voice calling, Yahoo Messenger, wechat in India

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे