लाइव न्यूज़ :

बस 2 मिनट में ऐसे जान सकते हैं, अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन का Wi-Fi पासवर्ड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 5, 2019 07:33 IST

अगर आप कहीं किसी पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं जिसका पासवर्ड आपके स्मार्टफोन में एक बार डालने पर सेव हो जाता है। लेकिन आप देख नहीं पाते, तो आज हम आपको Wi-Fi नेटवर्क के पासवर्ड को जानने का तरीका बताएंगे।

Open in App

पिछले कुछ सालों से, स्मार्टफोन यूजर्स इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके साथ ही टेलिकॉम कंपनियां भी सस्ते इंटरनेट के नाम पर फ्री इंटरनेट के ऑफर्स देने लगी हैं। इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए लोगों के लिए पब्लिक वाई-फाई उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में अगर आप कहीं किसी पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं जिसका पासवर्ड आपके स्मार्टफोन में एक बार डालने पर सेव हो जाता है। लेकिन आप देख नहीं पाते, तो आज हम आपको Wi-Fi नेटवर्क के पासवर्ड को जानने का तरीका बताएंगे।

शुरू करने से पहले आपको बता दें कि यह प्रोसेस सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइस पर काम करता है। इसके अलावा, आप एडमिन का एक्सेस बिना प्राप्त किए वाई-फाई का पासवर्ड नहीं प्राप्त कर सकते क्योंकि यह जानकारी डिवाइस के सिस्टम फोल्डर में स्टोर होता है।

Wifi Password

स्टेप 1– सबसे पहले आपको Google Play Store से वाईफाई पासवर्ड व्यूअर (रूट) इंस्टॉल करना होगा।

स्टेप 2- एक बार ऐप इंस्टॉल होने के बाद, यह आपसे आपके फोन का एक्सेस मांगेगा जिसे एक्सेप्ट कर लें। इससे ऐप उस सेव फाइल को पढ़ सकेगा, जहां आपके वाई-फाई पासवर्ड स्टोर हैं।

स्टेप 3- आपकी ओर से परमिशन दिए जाने के बाद, ऐप आपके द्वारा पहले से कनेक्ट किए गए सभी नेटवर्क के पासवर्ड की एक लिस्ट जारी करेगा।

wifi-password-viewer

स्टेप 4- अगर आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो लिस्ट में एक एंट्री टैप करें, जहां आप पासवर्ड की कॉपी क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर सकते हैं या किसी भी ऐप के जरिए इसे शेयर कर सकते हैं। साथ ही, आप एक QR कोड भी बना सकते हैं।

टॅग्स :वाईफाईस्मार्टफोनमोबाइलमोबाइल ऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की