लाइव न्यूज़ :

अगर स्मार्टफोन हो रहा है हैंग, तो इस आसान ट्रिक से करें अपने फोन को सुपरफास्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 15, 2019 10:09 IST

अगर आपका भी स्मार्टफोन या मोबाइल हैंग करता है या उसकी परफॉर्मेंस स्लो हो गई है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने फोन को सुपरफास्ट कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में हैंग होने या स्लो की दिक्कत होती हैफोन की स्पीड तेज करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल की सेटिंग्स में जाएं

एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के जहां एक तरफ फायदें हैं, वहीं दूसरी तरफ इन फोन्स में हैंग या स्लो होने की परेशानियां भी हैं। दरअसल, जब हम कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं शुरूआत में तो वो बहुत अच्छा चलता है, लेकिन कुछ समय बाद वो स्लो या हैंग जैसी दिक्कतें करने लगता है।

अगर आपका भी स्मार्टफोन या मोबाइल हैंग करता है या उसकी परफॉर्मेंस स्लो हो गई है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां पर हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने फोन को सुपरफास्ट कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस ट्रिक जरिए कैसे फोन की स्पीड बढ़ाएं.....

इन स्टेप को फोलो करके बढ़ाएं अपने फोन की स्पीड.. 1. फोन की स्पीड तेज करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल की सेटिंग्स में जाएं।

2. इसके बाद  सेंटिग्स में  'About phone'ऑप्शन को सर्च करने के बाद उसे ऑपने करें।

3. यहां पर नीचे स्क्रॉल करने पर आपको 'Build number'पर जल्दी- जल्दी कम से कम 7 बार  टैप करना है।

4. इसके बाद आपके सामने 'Developer option'आ जाएगा उस पर भी टैप करें।

5. अब आप 'Developer option'में नीचे स्क्रॉल करते जाएं, इसके बाद आपको टॉगल ( ऑन-ऑफ)  का बटन दिखेगा।

6. अपने स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के लिए आपको यहां पर दिए तीन ऑप्शन की डिफॉल्ट सेटिंग को बदलना पड़ेगा। ये तीन ऑप्शन विंडो ऐनिमेशन स्केल, ट्रांजिशन ऐनिमेशन स्केल और ऐनिमेटर ड्यूरेशन स्केल हैं।

7. यहां पर ये पहले से 1x पर सेट हुए होंगे, आपको इन्हें बदलकर 0.5x पर सेट करना है। ऐसा करने से आपके फोन की स्पीड तेज हो जाएगी।

सेटिंग में ये सब बदलाव करने के बाद आपके फोन की स्पीड ऑटोमैटिकली तेज हो जाएगी। इसमें आपको गेमिंग, स्वाईपिंग और फोन चलाने में हैंगिंग की परेशानी नहीं आएगी। बता दें कि इस ट्रिक के इस्तेमाल से सभी एंड्रॉयड फोन्स की स्पीड को तेज किया जा सकता है। हालांकि, फोन्स में दिए बिल्ड नंबर ऑप्शन की लोकेशन मॉडल के हिसाब से अलग हो सकती है।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की