लाइव न्यूज़ :

अब अनचाहें नंबर से नहीं होंगे परेशान, इस तरह करें किसी नंबर को ब्लॉक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 26, 2018 08:11 IST

अगर आप किसी अनचाहें नंबर, अनजान नंबर या स्पैम कॉल से परेशान हैं तो हम आपको ऐसे ही नंबर को ब्लॉक करने और उसे अनब्लॉक करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

Open in App

कई बार आपके फोन में अनचाहें लोगों के कॉल आते हैं जिनसे आप बात नहीं करना चाहते हैं। इनमें टेलीकॉम कंपनियां, सेल्स कंपनियां, कस्टमर केयर, किसी अनजान शख्स या कई दूसरे नंबर शामिल होते हैं। ऐसे में आपको इन नंबर्स को इग्नोर करने के लिए बार-बार कॉल कट करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन में ब्लॉक का ऑप्शन भी दिया जाता है।

इस तरीके से आप काफी आसानी से इन कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं। आपके फोन में मौजूद इस ऑप्शन को आप काफी आसान प्रोसेस से एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके जरिए आप अनचाहें नंबर को ब्लॉक लिस्ट में डाल सकते हैं। इसके अलावा, आप इन नंबर को ब्लॉक लिस्ट से रिमूव भी कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही नंबर को ब्लॉक करने और उसे अनब्लॉक करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

कॉल लिस्ट से कैसे करें ब्लॉक 

1- सबसे पहले फोन ऐप को ओपन करें।2- अब रीसेंट्स पर टैप करें।3-इसके बाद आप जिस नंबर को ब्लॉक करना चाहतें हैं उसे सेलेक्ट करें।4- यहां आपको ब्लॉक/रिपोर्ट स्पैम का ऑप्शन दिखेगा उसे चुनें।5- इस तरह आप किसी अनजान नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं।

कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नंबर को कैसे करें ब्लॉक 

1- सबसे पहले अपने फोन के कॉन्टैक्ट लिस्ट में जाएं।2-  जिस नंबर को आप ब्लॉक करना चाहते हैं उसके कॉन्टैक्ट डिटेल में जाएं।3- कॉन्टैक्ट डिटेल पर जाने पर आपको ऊपर दायीं ओर तीन डॉट नजर आएंगे।4- वहां से ब्लॉक/रिपोर्ट स्पैम चुनें।

ब्लॉक नंबर को अनब्लॉक कैसे करें

1- फोनबुक खोलें।2- अब दायीं ओर ऊपर दिए तीन डॉट पर क्लिक करें।3- फोन की सेटिंग्स को ओपन करें।4- नीचे ब्लॉक नंबर्स लिखा दिखेगा5- उसपर क्लिक करने पर ब्लॉक नंबर्स की लिस्ट खुल जाएगी

उनमें से जिसे आप हटाना चाहते हैं उसे हटा सकते हैं।

टॅग्स :मोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्सएंड्रॉयडस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की