लाइव न्यूज़ :

Honor 8C की शुरू हुई बिक्री, फोन पर मिल रहा है 6,000 रुपये से भी ज्यादा का फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 10, 2018 11:10 IST

Honor के इस बजट स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 10 दिसंबर को आयोजित की गई है। स्मार्टफोन को यूजर्स Amazon और HiHonor स्टोर से खरीद सकते हैं। Honor 8C की पहली सेल में कंपनी ढेरों ऑफर्स दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनर 8सी के फ्रंट कैमरे में मौजूद है AI फीचरHonor 8C में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैंHonor 8C में पिछले हिस्से पर ड्यूल कैमरा सेटअप है

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ऑनर ने हाल ही में अपना नया डिवाइस Honor 8C को भारत में लॉन्च किया था। Honor के इस बजट स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 10 दिसंबर को आयोजित की गई है। स्मार्टफोन को यूजर्स Amazon और HiHonor स्टोर से खरीद सकते हैं। ऑनर 8सी के 4 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये जबकि इसके दूसरे वेरिएंट 4जीबी + 64जीबी स्टोरेज को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। भारत में यह फोन चार कलर ऑप्शन मैजिकनाइट ब्लैक, प्लैटिनम गोल्ड, ऑरोरा ब्लू और नेब्युला पर्पल में उपलब्ध है।

Honor 8C की पहली सेल में कंपनी ढेरों ऑफर्स दे रही है। लॉन्च ऑफर के तहत ऑनर 8सी पर करीब 4,450 रुपये का Jio 'डिजिटल लाइफ बेनेफिट' मिल रहा है। इसमें यूजर्स को 100जीबी का 4जी डेटा फ्री मिलेगा। इसके अलावा अगर आप ICICI बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो 5 प्रतिशत का इंस्टैंट कैशबैक भी मिलेगा। अगर ग्राहक इस फोन को हाइऑनर स्टोर से खरीदते हैं, तो लॉन्च ऑफर के तहत 100जीबी 4जी डेटा के साथ 2,200 रुपये का जियो कैशबैक मिलेगा। पेटीएम से Honor 8C लेने पर ग्राहकों को 200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके साथ ही ऑनर 8सी खरीदने पर ग्राहकों को 2,250 रुपये का Cleartrip कूपन और 2,000 रुपये का MobiKwik सुपरकैश भी मिल रहा है।

Honor 8C के स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स की अगर बात करें तो फोन में 720x1520 पिक्सल के साथ 6.26 इंच का एचडी+ टीएफटी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। EMUI 8.2 पर बेस्ड एंड्रॉयड ऑरियो 8.1 पर चलने वाले इस फोन में 4जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैन 632 SoC प्रोसेसर और एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ऑनर 8सी 32जीबी और 64जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन को बिना चार्ज किए लम्बे समय तक इस्तेमाल किया जा सके इसके लिए ऑनर 8सी में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :हॉनरअमेजनस्मार्टफोनसेलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की