लाइव न्यूज़ :

Facebook पर चल रहे 'BFF' की यह है सच्चाई, कमेंट का ग्रीन होना बताता है यह बात

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 23, 2018 17:16 IST

फेसबुक पर डाटा को सुरक्षित रखने को लेकर कई वायरल पोस्ट होने लगे है जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि पोस्ट पर BFF टाइप कर कमेंट करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका फेसबुक अकाउंट सुरक्षित है या नहीं।

Open in App

ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका की ओर से हाल में आई रिपोर्ट में फेसबुक द्वारा यूजर्स का डाटा लीक करने का मामला सामने आया है। इसके बाद से फेसबुक की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी फेसबुक को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। दूसरी तरह, इस पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक मैसेज बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, फेसबुक पर डाटा को सुरक्षित रखने को लेकर कई वायरल पोस्ट होने लगे है जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि पोस्ट पर BFF टाइप कर कमेंट करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका फेसबुक अकाउंट सुरक्षित है या नहीं।

 

सबसे मजेदार बात यह है कि इस तरह के पोस्ट में ज्यादातर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। वहीं, पोस्ट में कहा जा रहा है कि यूजर्स द्वारा BFF टाइप करने के बाद अगर आपका कमेंट 'ग्रीन' कलर में दिखें तो आपका फेसबुक अकाउंट सुरक्षित है और नहीं होते तो आपका अकाउंट खतरे में है। यानी कि आपका फेसबुक अकाउंट डाटा चोरी होने का डर है।

अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह के वायरल तस्वीर या वीडियो और कंटेंट देखने को मिलते हैं जिनमें यूजर्स बिना सोचे समझे उस पर कमेंट करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उसे बिना सोचे समझे फॉरवर्ड करने लगते हैं। आपको बता दें कि फेसबुक पर वायरल हो रहे इस मैसेज का आपके फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है।

दरअसल, फेसबुक में एक फीचर 'Text Delight' ऐसा है जिसके तहत आप फेसबुक पर किसी भी पोस्ट के कमेंट बॉक्स में  BFF टाइप करेंगे तो यह हरे रंग का हो जाएगा और दो हाथ दिखाई देंगे। आपको बता दें कि 'BFF' का मतलब 'बेस्ट फ्रेंड फॉरऐवर' से है। जैसे आप जब फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में Best Wishes, Congratulations, You Got This लिखते हैं तो आपकी लिखी टेक्स्ट हाइलाइट हो जाती है और दूसरे कलर में दिखने लगती है। 

हम आपको यहीं सुझाव देंगे कि आप इस तरह के झांसे में न पड़े।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की