लाइव न्यूज़ :

Google सर्च रिजल्ट से अपनी व्यक्तिगत जानकारी अब हटाने के लिए कह सकते हैं आप, जानें इस बारे में

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2022 10:45 IST

Google ने अपने यूजर्स के लिए एक नई नीति की घोषणा की है। इसके तहत यूजर्स अब खुद अपने बारे में किसी व्यक्तिगत या संवेदनशीलज जानकारी को हटाने के लिए गूगल से कह सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: प्राइवेसी आज एक अहम मुद्दा है। खासकर इंटरनेट के इस दौर में जब कई बार आपकी कुछ बेहद व्यक्तिगत जानकारी भी ऑनलाइन किसी के द्वारा उपलब्ध करा दी जाती है और कुछ मिनटों में वह हजारों-लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे में सर्च इंजन Google ने नई नीति का ऐलान किया है। 

इसके तहत कोई भी अपने बारे में ऐसी संवेदनशील, व्यक्तिगत जानकारी को हटाने के लिए गूगल से कह सकता है। गूगल ने इस बारे में यूजर्स को एक ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है। गूगल के अनुसार, 'हमारे पास पहले से ही कई नीतियां हैं जो लोगों को अत्यधिक व्यक्तिगत सामग्री से कुछ चीजों को हटाने का अनुरोध करने की अनुमति देता है, जो सार्वजनिक होने पर लोगों को सीधे नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन इंटरनेट हमेशा विकसित हो रहा है। कई बार ये जानकारी कहीं और अनपेक्षित स्थानों पर पहुंच जाता है। इसलिए हमारी नीतियों और सुरक्षा को भी विकसित करने की आवश्यकता है।'

गूगल ने कहा कि जानकारी की खुली पहुंच सर्च इंजन का एक अहम लक्ष्य है लेकिन लोगों को उन उपकरणों से भी सशक्त बनाना है जो उन्हें स्वयं की रक्षा करने और अपनी संवेदनशील, व्यक्तिगत पहचान को निजी रखने के लिए जरूरी है। इसलिए हम अपनी नीतियों को अपडेट कर रहे हैं ताकि लोगों को खोज में उनकी ऑनलाइन उपस्थिति पर अधिक नियंत्रण रखने में मदद मिल सके।

गूगल से कई जानकारी को हटाने के लिए कह सकेंगे यूजर्स

रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार के नोटिफिकेशन में गूगल ने नीतियों में अपडेट की जानकारी दी है। इसमें ईमेल पते, घर या ऑपिस का पता, फोन नंबर और अन्य व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी शामिल है, जिन्हें हटाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप सर्च रिजल्ट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। यह यूजर्स को पहचान की चोरी और हैकिंग से बचाने में मदद करेगा। 

गूगल से अपनी जानकारी हटाने के लिए आपको टॉपिक पर Google के 'हेल्प पेज' पर जाकर कोई व्यक्तिगत जानकारी हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। यहां आपसे उस URL को बताने के लिए कहा जाएगा, जहां आपकी जानकारी उपलब्ध है। फॉर्म यूजर्स को 1,000 URL तक जमा करने की अनुमति देता है।

गूगल के अनुसार अनुरोध मिलने पर वह इसे सुनिश्चित करने के लिए वेब पेज पर सभी सामग्री का आकलन करेगा कि इस वजह से अहम जानकारी की उपलब्धता तो सीमित नहीं हो रही है। इसमें कहा गया है, 'हम यह भी देखेंगे कि सामग्री सरकारी या आधिकारिक स्रोतों की वेबसाइटों पर सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा है या नहीं।'

इसके बाद कोई कार्रवाई होगी। इसे हटाने पर व्यक्तिगत जानकारी वाला URL खोज परिणामों में मौजूद नहीं होगा। यहां ये भी बता दें कि Google किसी आइटम को सर्च रिजल्ट में दिखाने से रोकने में सक्षम है। जबकि सामग्री गूगल के सर्वर पर मौजूद रहती है। इसलिए ऐसी स्थिति में यूजर्स को पहले प्रदाता यानि गूगल से जानकारी हटाने का अनुरोध करना पड़ सकता है।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए