लाइव न्यूज़ :

अब भूकंप आने से पहले ही जानकारी देगा आपका फोन, ये है खास फीचर

By रजनीश | Updated: August 12, 2020 19:42 IST

आपको बता दें कि जापान, मैक्सिको और कैलिफोर्निया पहले से ही लैंड बेस्ड (जमीन आधारित) सेंसर का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे भूकंप आने से पहले ही अलर्ट मिल जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल के जरिए भूंकप की जानकारी पाने के लिए आपको कहीं चक्कर नहीं काटना होगा बल्कि आपका स्मार्टफोन ही भूंकप का अलर्ट दे देगा।गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन को मिनी सिस्मोग्राफ में बदल देगा जिसके बाद दुनिया के 2.5 बिलियन एंड्रॉयड फोन यूजर्स को भूकंप के बारे में पहले ही जानकारी मिल जाएगी।

बाढ़, तूफान, भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं के बारे में पहले से किसी को कोई ठोस जानकारी नहीं होती लेकिन काफी समय से इनको लेकर अनुमान लगाया जाता रहा है। ये अनुमान कई बार बहुत सटीक भी होते हैं। प्राकृतिक आपदाओं में भूकंप, तूफान प्रमुख हैं क्योंकि ऐसी आपदाएं लोगों को बचने का भी मौका नहीं देती हैं।  

बरसात और समुद्री बाढ़ का अनुमान तो मिल जाता है लेकिन भूकंप के बारे में पहले से जानकारी मिल पाना बहुत संभव नहीं है। लेकिन अब गूगल लोगों को भूकंप के बारे में पहले से ही सचेत करने की तैयारी कर रहा है। मतलब गूगल अब भूकंप आने से पहले ही बता देगा।

पहली और महत्वपूर्ण बात तो ये कि गूगल के जरिए भूंकप की जानकारी पाने के लिए आपको कहीं चक्कर नहीं काटना होगा बल्कि आपका स्मार्टफोन ही भूंकप का अलर्ट दे देगा। गूगल का भूकंप अलर्ट फीचर सबसे पहले कैलिफोर्निया में जारी हो रहा है।

आपको बता दें कि जापान, मैक्सिको और कैलिफोर्निया पहले से ही लैंड बेस्ड (जमीन आधारित) सेंसर का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे भूकंप आने से पहले ही अलर्ट मिल जाता है। पिछले चार सालों से गूगल इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

जानकारों का कहना है कि गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन को मिनी सिस्मोग्राफ में बदल देगा जिसके बाद दुनिया के 2.5 बिलियन एंड्रॉयड फोन यूजर्स को भूकंप के बारे में पहले ही जानकारी मिल जाएगी।

अधिकतर स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर (Accelerometers) सेंसर होता है और यही सेंसर बताता है कि फोन लैंडस्केप मोड में है या पोट्रेट मोड में। एक्सेलेरोमीटर मोशन को भी डिटेक्ट करता है और इसकी वजह से गूगल इस सेंसर का इस्तेमाल भूकंप का पता लगाने में कर रहा है। भूकंप बताने वाला यह फीचर भारत में कब आएगा फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की