लाइव न्यूज़ :

भारत में होगी गूगल के खिलाफ जांच, CCI ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2022 13:27 IST

गूगल के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जांच के आदेश दिए हैं। गूगल की ओर से कथित तौर पर अपनी मजबूत स्थिति के दुरुपयोग के आरोप हैं। डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक शिकायत पर सीसीआई का ये आदेश आया है।

Open in App

नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी गूगल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल के खिलाफ बाजार में मजबूत स्थिति के कथित दुरुपयोग के लिए जांच का आदेश दिया। 

सीसीआई के अनुसार सुचारू रूप से काम कर रहे लोकतंत्र में समाचार मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता है, और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि डिजिटल कंपनी सभी हितधारकों के बीच आय का उचित वितरण निर्धारित करने की प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग न करे। 

आयोग की ओर से 21 पन्नों के आदेश में कहा गया कि प्रथम दृष्टया उसका विचार है कि गूगल ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा-4 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है, जो बाजार में मजबूत स्थिति के दुरुपयोग से संबंधित है। यह आदेश डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक शिकायत पर आया है। 

इसमें अल्फाबेट इंक, गूगल एलएलसी, गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और गूगल आयरलैंड लिमिटेड के खिलाफ शिकायत की गई थी। 

गूगल पहले से भारत में रहा विवादों में

ऑनलाइन विज्ञापन और ऐप डेवलपर्स से प्लेस्टोर के नाम पर मनमाना कमीशन वसूलने को लेकर गूगल पहले ही भारत में जांच के घेरे में है। पिछले महीने गूगल ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दाखिल कर प्ले स्टोर के नियमों की जांच के सिलसिले में सीसीआई के सवालों का जवाब देने के लिए और वक्त मांगा था। वहीं सीसीआई ने जनवरी के पहले हफ्ते में कहा था कि वह 60 दिन में गूगल पर अपनी जांच पूरी करेगा।

इस मामले में 422 भारतीय स्टार्टअप्स की एक इंडस्ट्री ब़डी 'द एलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ)' ने अक्टूबर 2021 में सीसीआई के समक्ष एक याचिका दायर कर गूगल की नई प्ले स्टोर बिलिंग नीति को लेकर अंतरिम राहत की मांग की थी। इसे तब मार्च 2022 से प्रभावी होना था। सीसीआई ने आरोपों पर फिर गूगल से 31 दिसंबर तक जवाब देने को कहा था। सीसीआई ने पहले कंपनी और उसकी बिलिंग नीतियों की जांच का आदेश दिया था।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए