लाइव न्यूज़ :

Google I/O 2019 इवेंट शेड्यूल रिलीज, Android Q से उठ सकता है पर्दा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 30, 2019 17:57 IST

Google I/O 2019 इवेंट Shoreline Amphitheatre के नज़दीक Mountain View हेडक्वार्टर, California में होने वाला है। टेक दिग्गज गूगल के इस इवेंट की शुरूआत 7 मई को कंपनी के सीईओ सुंदर पिचई के कीनोट से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle I/O 2019 इवेंट शेड्यूल रिलीज हो चुका हैगूगल I/O 2019 7 मई से लेकर 9 मई तक चलेगागूगल इवेंट में एक्सेसिबिलिटी से लेकर सेशन एंड्रॉयड / प्ले, गेमिंग और ऑगमेंटेड रियलिटी जैसे टॉपिक को कवर किया जाएगा

दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने आने वाले इवेंट Google I/O 2019 के शेड्यूल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इवेंट के प्रीव्यू शेड्यूल को रिलीज कर दिया है। इस प्रीव्यू शेड्यूल में क्या खास होने वाला है इस बात की जानकारी दी गई है। बता दें कि गूगल I/O 2019 7 मई से लेकर 9 मई तक चलेगा।

गूगल का यह इवेंट Shoreline Amphitheatre के नज़दीक Mountain View हेडक्वार्टर, California में होने वाला है। टेक दिग्गज गूगल के इस इवेंट की शुरूआत 7 मई को कंपनी के सीईओ सुंदर पिचई के कीनोट से होगी।

Google I/O 2019

कार्यक्रम के मुताबिक, इस इवेंट में 20 से ज्यादा टॉपिक पर गूगल के सेशन होंगे। इसमें कंपनी की ोर से अपने Android के नए वर्जन की घोषणा की जा सकती है। वहीं, गूगल इवेंट में एक्सेसिबिलिटी से लेकर सेशन एंड्रॉयड / प्ले, गेमिंग और ऑगमेंटेड रियलिटी जैसे टॉपिक को कवर किया जाएगा। साथ ही गूगल अपने दूसरे सर्विस जैसे गूगल असिस्टेंट, गूगल मैप्स और जीमेल में कई अपडेट की घोषणा की कर सकती है।

उम्मीद की जा रही है कि इस साल Google की ओर से सुंदर पिचाई और उनकी टीम एंड्रॉयड क्यू प्रीव्य से पर्दा उठा सकती है। सुंदर पिचाई के मुख्य भाषण के अलावा, इस कार्यक्रम में वीपी फिल हैरिसन द्वारा आयोजित एक घंटे के डेवलपर कीनोट के साथ-साथ "व्हाट्स न्यू इन गेमिंग इन गूगल" सत्र भी दिखाई देगा। सीनियर वीपी होने के नाते, हैरिसन से यूजर्स को Google के नए गेमिंग प्लेटफॉर्म, स्टैडिया पर अधिक जानकारी देने की उम्मीद है।

Google

अगर हम आधिकारिक Google I/O 2019 शेड्यूल प्रीव्यू पर गौर करें 7 मई को यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार लगभग रात 10.30 बजे होगा। इस दिन इवेंट में पूरे दिन सेपरेट डेवेलपर कीनोट की चर्चा होने वाली है। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि इसके बाद पूरे दिन यह सेशन चलता रहें। सेशन गूगल के अलग-अलग सर्विस और प्रोग्राम्स पर आधारित होने वाला है।

इनके अलावा, गूगल के इवेंट में कुछ और खास चर्चाएं भी होने की उम्मीद है। इनमें गूगल stadia, मटेरियल डिजाईन, वॉयस इंटरेक्शन एक्सपीरियं, सेल्फ ड्राइविंग कार्स, डिजिटल पेमेंट्स, मशीन लर्निंग, क्रोम, गूगल मैप्स, गूगल असिस्टेंट, एंड्राइड टीवी, गूगल प्ले के माध्यम से मार्केटिंग आदि भी शामिल हैं।

टॅग्स :गूगलएंड्रॉयडगूगल असिस्टेंटसुंदर पिचाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटWATCH: स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने भारत दौरे के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को सिखाया पुल शॉट

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की