लाइव न्यूज़ :

आज शुरू होगा गूगल फॉर इंडिया 2020 प्रोग्राम, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

By रजनीश | Updated: July 13, 2020 10:34 IST

दिग्गज टेक्नॉलॉजी कंपनी गूगल कई तरह के नए फीचर्स लॉन्च करती रहती है। अब गूगल एक कार्यक्रम गूगल फॉर इंडिया प्रोग्राम कर रहा है। इसमें आने वाली नई योजनाओं की झलकियां देखने को मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल फॉर इंडिया इवेंट आज भारत में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। गूगल ने पिछले गूगल फॉर इंडिया इवेंट में एआई लैब खोलने की घोषणा की थी।

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल का सबसे खास कार्यक्रम गूगल फॉर इंडिया (Google for India) का छठवां एडिशन आज से शुरू होने वाला है। कोरोना संक्रमण के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल ही किया जाएगा। कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे। कंपनी इस इवेंट में भविष्य की योजनाओं की झलक भी पेश कर सकती है। 

2 बजे से शुरू होगा कार्यक्रमगूगल फॉर इंडिया इवेंट आज भारत में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। कंपनी ने सबसे पहले गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम को 2015 में आयोजित किया था।यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग-

डिजिटल इंडिया पर फोकसगूगल इंडिया के ट्वीट के मुताबिक इस कार्यक्रम में हमारे प्रॉडक्ट और बिजनेस लीडर डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखकर भविष्य की योजनाएं पेश करेंगे। ट्वीट के मुताबिक गूगल ने उन प्रोडक्ट और सेवाओं पर काम किया है, जिससे भारत में सभी लोगों तक इंटरनेट पहुंचा है। हम अपनी इस गति को बनाए रखना चाहते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए योजनाएं गूगल ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर कई स्टेशन पर वाई-फाई लगाए हैं। कई पब्लिक प्लेस को वाई-फाई से सुसज्जित किया गया है। अब उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए नई योजनाएं पेश कर सकती है।

एआई लैब की योजनागूगल ने पिछले गूगल फॉर इंडिया इवेंट में एआई लैब खोलने की घोषणा की थी। इसके साथ ही गूगल लेंस के लिए कई सारे फीचर्स पेश किए गए थे।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए