लाइव न्यूज़ :

हैकिंग से बचने के लिये मानें गूगल की सलाह, तुरंत अपडेट करें ये एप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2019 14:46 IST

पुराने वर्जन वाले क्रोम ब्राउजर पर हैकिंग की आशंका लगातार बनी रहती है। हैकर्स बड़ी आसानी से ब्राउजर मेमरी में स्टोर डेटा को करप्ट या मोडिफाइ कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देक्रोम की बात करें तो कंपनी ने आईओएस, मैक, विंडोज और लिनक्स के ब्राउजर को Chrome 78 से अपडेट किया है। डिजिटल ट्रेंड्स के मुताबिक गूगल क्रोम के इस अपडेट के जरिये जीरो डे वल्नरबिलिटी को ठीक किया गया है।

स्मार्टफोन यूज करते हैं या फिर लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल क्रोम का इस्तेमाल जरूर करते होंगे। गूगल ने सभी क्रोम यूजर्स को सलाह दिया है कि लोग अपने ब्राउजर को अपडेट कर लें। जिससे सभी लोग क्रोम के लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ऐसा करने के पीछे गूगल ने बताया कि उसने क्रोम के लिये एक फिक्स रोलआउट किया है जिसकी वजह से यूजर्स हैकिंग से बच सकते हैं। ब्राउजर अपडेट न करने से हैकर्स आपके डिवाइस को हैक कर सकते हैं।

डिजिटल ट्रेंड्स के मुताबिक गूगल क्रोम के इस अपडेट के जरिये जीरो डे वल्नरबिलिटी को ठीक किया गया है। जिनकी संख्या दो थी। इनमें से एक ब्राउजर के ऑडियो कंपोनेंट (CVE-2019-13720) और PDFium (CVE-2019-13721) लाइब्रेरी को प्रभावित करता था।

पुराने वर्जन वाले क्रोम ब्राउजर पर हैकिंग की आशंका लगातार बनी रहती है। हैकर्स बड़ी आसानी से ब्राउजर मेमरी में स्टोर डेटा को करप्ट या मोडिफाइ कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि इस खतरे से बचने के लिए फिक्स रोलआउट कर दिया गया है। 

क्रोम की बात करें तो कंपनी ने आईओएस, मैक, विंडोज और लिनक्स के ब्राउजर को Chrome 78 से अपडेट किया है। आईफोन यूजर्स को इस अपडेट के साथ सिस्टम वाइड डार्क मोड मिला है। इसका मतलब हुआ कि डिस्प्ले और ब्राइटनेस सेटिंग में जाकर डार्क मोट सिलेक्ट किया है तो अब गूगल क्रोम उसे अलग से ऑफ करने का ऑप्शन नहीं देगा।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए