लाइव न्यूज़ :

Google के ये सीक्रेट ट्रिक्स, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 28, 2018 09:11 IST

गूगल में कुछ ऐसे छिपे फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में आप में से कई लोग नहीं जानते होंगे। यहां हम आपको गूगल के कुछ ऐसे ही फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 28 सितंबर: 'गूगल' इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है। आज के समय में गूगल हमारी लाइफ का खास हिस्सा बन गया है। हमें कुछ भी सर्च करना होता है तो हम सीधे गूगल से पूछते हैं। गूगल के बारे में आप अब तक कई बातें जान चुके होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं है बल्कि मनोरंजन का एक पूरा पैकेज है। गूगल में कुछ ऐसे छिपे फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में आप में से कई लोग नहीं जानते होंगे। यहां हम आपको गूगल के कुछ ऐसे ही फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Google Gravity

गूगल का एक और खास फीचर है Google Gravity। इस ट्रिक से क्या होता है, यह देखने के लिए आप सर्च बॉक्स में जाकर “Google Gravity” टाइप करें और “I'm feeling lucky” पर क्लिक करें। आप देखेंगे की गूगल स्क्रीन नीचे बिखरी हुई पड़ी है।

Google Sphere

गूगल की इस मजेदार ट्रिक में आपको ‘Google Sphere’ लिखकर “I’m Feeling Lucky” पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन के चारों तरफ गूगल पेज पर उपलब्ध सभी विकल्प हवा में इधर-उधर उड़ते हुए नजर आएंगे।

GogLogo

गूगल का एक और मजेदार सीक्रेट है और वह है GogLogo. इस पर आप अपना नाम डालकर अपने नाम का गूगल लोगो बना सकते हैं। यह बेहद दिलचस्प है और आप Goglogo पर क्लिक कर इसे आज़मा सकते हैं।

Barrel Roll

गूगल के होम पेज पर लॉग-इन करें और सर्च बॉक्स में “Do a barrel roll” को टाइप करें। यह लिखते ही आपको एंटर करना होगा। इसके बाद आपको गूगल स्क्रीन नीचे दी गई पिक्चर की तरह एक तरफ झुकी नजर आएगी।

Flip a coin

मैच के दौरान तो आपने मैदान में टॉस करते हुए देखा ही होगा। लेकिन अब आप गूगल की मदद से भी टॉस कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां आपको टॉस करने के लिए सिक्के की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि इसके लिए गूगल का यह फीचर आपके काम आएगा। इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के लिए गूगल माइक ऑन करें और “Flip a coin” बोलें। इसके बाद गूगल आपको बताएगा कि टॉस में हेड आया या फिर टेल।

टॅग्स :गूगलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल