लाइव न्यूज़ :

अगर भूल गए हैं Gmail अकाउंट का पासवर्ड तो आसान स्टेप्स से करें मिनटों में रिकवर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 8, 2019 07:29 IST

हम आपको इस खबर में आपके जीमेल अकाउंट का पासवर्ड बदलने का आसान तरीका बता रहे हैं। यहां दिए गए आसान स्टेप के जरिए आप मिनटों में अपना पासवर्ड चेंज कर सकते हैं...

Open in App

कई बार आपके साथ ऐसा हुआ होगा जब आप अपने गूगल अकाउंट को लॉगइन करने की कोशिश करते हैं लेकिन लॉगइन नहीं हो पाता। इसकी कई वजह हो सकती है जैसे कि पासवर्ड गलत एंटर करना या उसे भूल जाना। लेकिन इससे भी बुरा तब होता है जब हम उसी पासवर्ड को जीमेल के लिए भी यूज करते हैं। ऐसे में यह आपके प्राइवेसी के लिए सबसे खतरनाक साबित हो सकती है।

हैकर के हाथ में आपका पासवर्ड लगते ही वो उसका पासवर्ड बदल देता है। वहीं, कुछ लोग थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते हैं जहां वो अपने पासवर्ड को स्टोर करके रखते हैं। लेकिन कई लोगों को नहीं पता कि अगर पासवर्ड भूल जाएं या आइडी हैक हो जाए तो कैसे नया पासवर्ड सेट करें।

gmail

हम आपको इस खबर में आपके जीमेल अकाउंट का पासवर्ड बदलने का आसान तरीका बता रहे हैं। यहां दिए गए आसान स्टेप के जरिए आप मिनटों में अपना पासवर्ड चेंज कर सकते हैं...

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले 'फॉरगॉट पासवर्ड' पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2. पिछला पासवर्ड याद कर उसे डाले नहीं तो ‘Try another way’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद गूगल आपसे पूछेगा कि क्या वो आपके उस मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन भेजे जो आपको अकाउंट से लिंक है।

स्टेप 4. अगर आपके पास फोन वो फोन नंबर मौजूद नहीं है तो वो गूगल आपके ई मेल आइडी पर वो वेरिफिकेशन कोड भेजेगा। ईमेल आइडी भी न होने पर ‘Try another way’ पर फिर एक बार क्लिक करें।

gmail

स्टेप 5. इसके बाद गूगल आपसे कोई भी ऐसी ईमेल आइडी पूछेगा जो आपके करीब है। इसके बाद आपसे कंफर्मेशन कर आपके आइडी पर वेरिफिकेशन कोड भेजेगा।

स्टेप 6. एक बार कोड मिलने पर उसे डायलॉग बॉक्स में डाले।

स्टेप 7. इसके बाद आप अपने जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

याद रहें कि हमेशा अपना पासवर्ड बदलते रहें और उसे ऐसे सुरक्षित जगह पर रखें जहां कोई दूसरा आपके पासवर्ड की जानकारी ना पा सके। आप इसके लिए क्रोम में सेव पासवर्ड का ऑप्शन चुन सकते हैं। जिससे आपको लॉगइन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टॅग्स :जीमेलगूगलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल