लाइव न्यूज़ :

अब नकद पैसे घर पहुंचाएगा डाकिया, सरकार ने डाक विभाग से किया समझौता, जानें कब से शुरू हो रही है ये नई सुविधा

By भाषा | Updated: April 6, 2020 19:40 IST

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह सुविधा 93 बैंकों के साथ मिलकर शुरु की गई है। यह उन खातों के लिए है जो आधार से जुड़े हुए हैं और यह आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से काम करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के वित्त मंत्री ने कहा, “ आठ अप्रैल से आपको अपने इलाके के डाक घर में फोनकर के उन्हें बैंक का नाम, रकम और अपना पता बताना होगा। इसके बाद डाकिया पैसा लेकर आपके घर पहुंचेगा। ”

केरल में लॉकडालन की वजह से घर में बंद हैं और पैसों की जरूरत है तो आपको बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ डाक घर में फोन कर अपने बैंक का नाम और यह बताइए कि कितनी रकम चाहिए। इसके बाद डाकिया आपको घर पर पैसे पहुंचा कर जाएगा। प्रदेश सरकार ने घर पर नकद पहुंचाने के लिए डाक विभाग से समझौता किया है।राज्य के वित्त मंत्री डॉ टी एम थॉमस इसाक ने सोमवार को इस योजना की शुरुआत की। इसके बाद इलाके का डाकिया घर पर पैसे पहुंचा कर जाएगा। मंत्री ने कहा, “ आठ अप्रैल से आपको अपने इलाके के डाक घर में फोनकर के उन्हें बैंक का नाम, रकम और अपना पता बताना होगा। इसके बाद डाकिया पैसा लेकर आपके घर पहुंचेगा। ”वित्त मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह सुविधा 93 बैंकों के साथ मिलकर शुरु की गई है। यह उन खातों के लिए है जो आधार से जुड़े हुए हैं और यह आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से काम करेगी। मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान एटीएम जाने के बजाय कोई भी किसी भी बैंक के अपने खाते से पैसा निकाल सकता है और यह पैसे निकालने का यह आसान तरीका है। इससे सामाजिक दूरी का उपाय कायम रहेगा।उन्होंने कहा कि इससे समाज कल्याण पेंशनरों की "प्रत्यक्ष लाभार्थी हस्तांतरण सुविधा" में एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा। यह सुविधा भारतीय डाक भुगतान बैंक की डोर स्टेप बैंकिंग सेवा के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत बायामेट्रिक मशीन में आधार नंबर को स्कैन करने या डालने के बाद ग्राहक को अपनी उंगुली लगाना होगी और डाकिया उसकी पहचान सत्यापित करेगा।इस माध्यम से एक दिन में 10,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं। इसाक ने कहा कि मशीन को सेनिटाइज किया जाएगा और लाभार्थी भी अपने हाथ धोएं। 

टॅग्स :केरलऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की