लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान से योगी आदित्यनाथ, अमिताभ बच्चन, कोहली और राहुल गांधी तक....देखें किस-किसके ट्विटर अकाउंट से हट गए ब्लू टिक, क्या है वजह?

By विनीत कुमार | Updated: April 21, 2023 07:33 IST

ट्विटर के उन कई अकाउंट से रात 12 बजे से ब्लू टिक हट गए हैं जिन्होंने पेड सर्विस नहीं लिया है। इसमें कई बड़े नेता, मुख्यमंत्री और नामी-गिरामी चेहरे शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने उन तमाम अकाउंट से ब्लू टिक आखिरकार हटा दिया है जिन्हें अब तक पैसे दिए बिना यह सर्विस मिल ही थी। ब्लू टिक वेरिफाइड अकाउंट के तौर पर ट्विटर की ओर से दिया जाता रहा है और इसके लिए कोई पैसे भी नहीं लगते थे। हालांकि, एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण के कुछ दिन बाद ही वेरिफाइड अकाउंट के लिए पेड सर्विस की शुरुआत की गई थी। 

बहरहाल, पैसे नहीं चुकाने पर ब्लू टिक हटा लिए जाने से भारत में भी इसका असर कई नामी-गिरामी लोगों के ट्विटर अकाउंट पर नजर आ रहा है। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल और बसपा सुप्रीम मायावती भी शामिल हैं। इन सभी के अकाउंट से ब्लू टिक शुक्रवार रात 12 बजे के बाद हट गया।

कई बॉलीवुड स्टार और क्रिकेटर्स के अकाउंट से भी हटा ब्लू टिक

बड़े-बड़े नेताओं के अलावा बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार तक के ब्लू टिक हट गए हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत से विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा आदि तक के अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है।

गौरतलब है कि एलन मस्क ने 12 अप्रैल को ही ऐलान कर दिया था कि 20 अप्रैल से सभी लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि अब उन्हें ही यह सुविधा मिल सकेगी जो इसके लिए पैसे खर्च करेंगे।

इससे पहले मार्च में ट्विटर ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया था, '1 अप्रैल से हम अपने लेगेसी वेरिफाइड प्रोग्राम को समाप्त करना शुरू करेंगे और लेगेसी वेरिफाइड चेकमार्क को हटा देंगे। ट्विटर पर अपना नीला चेकमार्क रखने के लिए लोग ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप कर सकते हैं।' 

ट्विटर ने सबसे पहले 2009 में ब्लू टिक मार्क सिस्टम की शुरुआत की ताकि यूजर्स को मशहूर हस्तियों, राजनेता, कंपनियों और ब्रांड, समाचार संगठन आदि के सही खातों को पहचानने में मदद मिले। कंपनी तब पैसे नहीं लेती थी और न ही ऐसी कोई योजना थी। मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के करीब दो हफ्ते बाद ही सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी गई थी।

टॅग्स :ट्विटरशाहरुख खानयोगी आदित्यनाथएलन मस्कअमिताभ बच्चनविराट कोहलीएमएस धोनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की