लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट और उबर ने मिलाया हाथ, कोरोना को फैलने से रोकने के लिए घर तक पहुंचाएंगे सामान, नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज

By रजनीश | Updated: April 8, 2020 11:37 IST

उबर इंडिया और साउथ एशिया के डायरेक्टर प्रभजीत सिंह का कहना है कि इस फैसले से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा है कि लोग अपने घर रहें, जिससे इस महामारी की चेन को तोड़ा जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल उबर और फ्लिपकार्ट की ये सर्विस दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लोगों को मिलेंगी।इससे पहले उबर ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट बिग बास्केट और स्पेंसर से हाथ मिलाया था।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान लोगों तक जरूरी सामान पहुंचता रहे इसके लिए कैब प्रोवाइडर कंपनी उबर (Uber) ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है।

इससे पहले उबर ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट बिग बास्केट और स्पेंसर से हाथ मिलाया था। उबर का कहना है कि कोरोना के इस संकट के दौर में लोगों तक खाने-पीने का जरूरी सामान पहुंचता रहे जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा इसके लिए हम सरकार के दिशा-निर्देश का भी पालन करेंगे।

उबर के आधिकारिक ब्लॉग के मुताबिक कंपनी की यह साझेदारी बिजनेस-टू-बिजनेस (बी-टू-बी) है। फिलहाल उबर और फ्लिपकार्ट की ये सर्विस दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लोगों को मिलेंगी। उम्मीद की जा रही हैं कि दोनों कंपनियों की सर्विस का लाभ जल्द ही देश के अन्य शहरों के लोगों को भी मिल सकेगा। 

खास बात यह भी है कि उबर इंडिया लोगों तक सामान पहुंचाने के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लेगी। इसके अलावा डिलीवरी के दौरान जो भी पैसा आएगा वह उन ड्राइवर्स को दिया जाएगा जो कोरोना के इस दौर में भी लोगों तक सामान डिलीवर कर रहे हैं। 

उबर इंडिया और साउथ एशिया के डायरेक्टर प्रभजीत सिंह का कहना है कि इस फैसले से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा है कि लोग अपने घर रहें, जिससे इस महामारी की चेन को तोड़ा जा सके।

टॅग्स :उबरकोरोना वायरसफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की