लाइव न्यूज़ :

नए साल में Flipkart का तोहफा, बोनांजा सेल में मिलेगी कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 1, 2018 13:09 IST

फ्लिपकार्ट की यह सेल 3 जनवरी को शुरू होगी और 5 जनवरी तक चलेगी। तैयारी कीजिए

Open in App

ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट नए साल के मौके पर अपने यूजर्स के लिए एक और सेल का आयोजन किया है। ई-कॉर्मस साइट ने अपने मोबाइल बोनांजा सेल की घोषणा की है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस सेल में मोबाइल पर छूट दिए जाएंगे साथ ही कई ऑफर्स भी कंपनी देगी। इस सेल की खास बात यह है कि इसमें कंपनी की ओर से सिर्फ 149 रुपये में बायबैक गारंटी ऑफर दिया जाएगा। वहीं, यूजर्स बिना किसी ब्याज और EMI के स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस सेल में Xiaomi Mi A1, Google Pixel 2 और Pixel 2 XL, Moto G5 Plus, Redmi Note 4, Lenovo K5 Note व Samsung Galaxy S7 जैसे स्मार्टफोन्स पर ऑफर दिए जाएंगे। फ्लिपकार्ट की ओर से आयोजित की गई यह सेल 3 जनवरी से शुरू होकर 5 जनवरी तक चलेगी।

''मोबाइल बोनांजा सेल'' में इन स्मार्टफोन पर मिल रहा ऑफर

फ्लिपकार्ट 2018 मोबाइल बोनांजा सेल के तहत, शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi A1 को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत 13,999 रुपये है। हालांकि, इस स्मार्टफोन  फ्लिपकार्ट की इस सेल में गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 XL की कीमत 39,999 रुपये में शुरू होगी। इन फोन्स को 61,000 रुपये के शुरूआती कीमत में शुरू लॉन्च किया गया था। इसी के साथ ही एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड यूजर्स को EMI ऑप्शन चुनने पर 8,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। पिक्सल 2 की सेल 3 जनवरी की मध्यरात्रि को शुरू होगी।

वहीं, फ्लिपकार्ट सेल में मोटो G5 प्लस का  4 जीबी वेरिएंट 9,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसी के साथ यूजर्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर रहने वाला स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 4 (4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट) पर भी 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। यानी कि यूजर्स सेल में इसे 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर लेनोवो K5 नोट के 4 जीबी वेरिएंट को 11,481 रुपये में लिस्ट किया गया है। सेल में इन हैंडसेट पर भी मिलेगा ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी एस7- 26,990 रुपये (46,000 रुपये)मोटो सी प्लस का 2 जीबी वेरिएंट- 5,999 रुपये (6,999 रुपये)पैनासोनिक एलुगा ए3 का 3 जीबी वेरिएंट- 6,999 रुपये (11,490 रुपये)असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी डुअल कैमरा- 13,981 रुपये (15,999 रुपये)पैनासोनिक रे एक्स का 3 जीबी वेरिएंट- 6,981 रुपये (8,999 रुपये)लेनोवो के8 प्लस- 8,981 रुपयेसैमसंग गैलेक्सी ऑन5 - 6,490 रुपये (एमआरपी 8,990 रुपये),पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स- 9,999 रुपये (एमआरपी 12,499 रुपये)सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो का 2 जीबी वेरिएंट- 6,990 रुपये (एमआरपी 8,490 रुपये)

फ्लिपकार्ट पर नए साल के मौके पर 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन स्वाइप एलीट स्टार और लावा A52 स्मार्टफोन 2,018 रुपये में बेचे जाएंगे। इन सबके अलावा, यूजर्स को उनके पुराने फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।

टॅग्स :फ्लिपकार्टशिओमीमोटोरोलानव वर्ष 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की