लाइव न्यूज़ :

Facebook पर आ रहा है नया फीचर, आपके फेवरेट दोस्त होंगे टॉप पर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 18, 2019 15:58 IST

फेसबुक ने उन पोस्टों के बारे में और अधिक संदर्भ प्राप्त करने के लिए सर्वेक्षण किया, जिन्हें लोग 'देखना चाहते हैं' और वे उन्हें 'किसके माध्यम से देखना चाहते हैं।'

Open in App

दिग्गज सोशल मीडियाफेसबुक अपने 2 अरब 30 करोड़ यूजर्स के लिए अपने न्यूज फीड में फेरबदल कर रहा है। इस फेरबदल के तहत यूजर्स उन दोस्तों को देख पाएंगे, जिन्हें वह सबसे ज्यादा देखना चाहते हैं और उन लिंक को देख पाएंगे जो प्लेटफॉर्म में सबसे ज्यादा उपयुक्त हैं। फेसबुक ने उन पोस्टों के बारे में और अधिक संदर्भ प्राप्त करने के लिए सर्वेक्षण किया, जिन्हें लोग 'देखना चाहते हैं' और वे उन्हें 'किसके माध्यम से देखना चाहते हैं।'

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने गुरुवार को देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हम अपने द्वारा किए गए सर्वेक्षणों के आधार पर दो रैंकिंग अपडेट की घोषणा कर रहे हैं: एक उन दोस्तों को प्राथमिकता देता है जिन्हें कोई व्यक्ति सबसे अधिक सुनना चाहता है और दूसरा उन प्राथमिकताओं को प्राथमिकता देता है जिन्हें कोई व्यक्ति सबसे सार्थक समझ सकता है।"

Facebook

उदाहरण के लिए अगर किसी को एक ही फोटो में टैग किया जा रहा है, वह एक ही पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रिया और टिप्पणी कर रहा है और एक ही स्थानों पर चेक-इन कर रहा है ऐसे में फेसबुक पैटर्न को देखेगा। इन सभी बातों को फिर अपने एल्गोरिदम को सूचित करने के लिए इन पैटर्नो का उपयोग करेगा।

इसके अलावा फेसबुक एक और फीचर पर काम कर रहा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Facebook ने पिछले साल सितंबर में यूजर्स की सिक्योरिटी के चलते अपने ऐप से ‘व्यू ऐज पब्लिक’ फीचर को हटा लिया था। लेकिन अब खबर है कि कंपनी एक बार फिर इस फीचर को अपने ऐप में शामिल करने वाली है। बता दें कि फेसबुक पिछले कुछ महीनों से यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

क्या है ‘व्यू ऐज पब्लिक’ फीचर

जो लोग इस फीचर से अनजान हैं उनके लिए बता दें कि यह एक प्राइवेट फीचर होता है जिसके जरिए यूजर्स यह देख सकते हैं कि उनकी प्रोफाइल किसी दूसरे यूजर की प्रोफाइल से कैसी दिखाई देती है। यूजर्स इस फीचर की मदद से अपनी प्रोफाइल को ऐसे यूजर्स की नजर से देख सकते हैं जो प्लैटफॉर्म पर उनके फ्रेंड लिस्ट में ऐड नहीं है।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियामोबाइल ऐपएंड्रॉयडआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की