लाइव न्यूज़ :

Facebook ला रहा है नया मैसेजिंग ऐप Threads, करीबी दोस्तों से शेयर कर पाएंगे पर्सनल जानकारी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 28, 2019 13:29 IST

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक जल्द ही एक ऐप लाने की तैयारी में है जिसके जरिए आप अपने दोस्तों के साथ अपनी लाइव लोकेशन, फोटो वीडियो शेयर कर सकेंगे। इस ऐप को इंस्टग्राम ऐप में पेश किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देFacebook नया मैसेजिंग ऐप Threads पेश करने वाली हैInstagram यूजर्स अपने क्लोज फ्रेंड के साथ अपनी लाइव लोकेशन, गाड़ी की स्पीड और बैटरी लाइफ शेयर कर सकेंगेफेसबुक के इस नए ऐप का मुकाबला स्नैपचैट (Snapchat) से होगा

दुनिया भर में पॉपुलर सोशल मीडिया कंपनी Facebook जल्द ही एक नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस ऐप को Threads नाम से पेश करेगी। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने करीबी दोस्तों के साथ कोई भी इंफॉर्मेशन शेयर कर सकेंगे।

बता दें कि इस ऐप को इंस्टाग्राम के सिस्टम ऐप के तौर पर पेश किया जाएगा। इसे Instagram में पेश किया जा सकता है। फेसबुक के इस नए ऐप का मुकाबला स्नैपचैट (Snapchat) से होगा।

facebook and instagram

इस ऐप को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है जिसमें Instagram यूजर्स अपने क्लोज फ्रेंड के साथ अपनी लाइव लोकेशन, गाड़ी की स्पीड और बैटरी लाइफ शेयर कर सकेंगे।

ध्यान रहें कि इस ऐप का इस्तेमाल इंस्टाग्राम में आपके करीबी दोस्तों के लिए ही किया जा सकेगा। इसमें आप अपने फ्रेंड लिस्ट में से करीबी दोस्तों को सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आप इनके साथ अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन शेयर कर सकेंगे।

instagram

फिलहाल इस ऐप की टेस्टिंग चल रही है। इस ऐप को कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। फेसबुक ने भी अभी इसपर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।

टॅग्स :फेसबुकइंस्टाग्राममोबाइल ऐपसोशल मीडियास्नैपचैट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की