लाइव न्यूज़ :

Facebook हटाएगा 'टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन' से बग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 19, 2018 11:47 IST

लोगों ने फेसबुक से पूछा कि इन नोटिफिकेशन पर उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टेटस अपडेट के रूप में क्यों दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने स्वीकार किया है कि यह बग है।कंपनी ने कहा इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

नई दिल्ली, 19 फरवरी। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से कई यूजर्स को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सिक्योरिटी फीचर के लिए नोटिफिकेशन भेजे जा रहे हैं। फेसबुक में अपना फोन नंबर देने वाले कई यूजर्स को ऑथेंटिकेशन के लिए कंपनी की ओर से यूजर्स को गैर-सुरक्षा-संबंधी नोटिफिकेशन मिल रहे हैं। कंपनी के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन दूसरे सिक्योरिटी लेयर के तौर पर काम करता है। यहां सोचने वाली बात ये हैं कि यूजर्स को मिलने वाला एसएमएस किसी सिक्योरिटी फीचर से संबंधित नहीं है।

कंपनी ने स्वीकार किया है कि यह बग है तथा वादा किया है कि इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। जिन लोगों ने इस नोटिफिकेशन पर प्रतिक्रिया दी, उन्हें फेसबुक पर अपना स्टेटस अपडेट करने के लिए कहा गया, ताकि सभी लोग उसे देख सकें।

फेसबुक के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एलेक्स स्टामोस ने शुक्रवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमारा इरादा इन फोन नंबरों पर गैर-सुरक्षा संबंधी एसएमएस नोटिफिकेशंस भेजने का नहीं था, और इन संदेशों से होने वाली किसी भी असुविधा के लिए मुझे खेद है।"लोगों ने फेसबुक से पूछा कि इन नोटिफिकेशन पर उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टेटस अपडेट के रूप में क्यों दिख रही है।स्टामोस ने कहा, "सालों तक, स्मार्टफोन की सर्वव्यापकता से पहले, हमने मैसेज के माध्यम से फेसबुक पर पोस्ट साझा करने का समर्थन किया था, लेकिन यह फीचर इन दिनों काफी कम उपयोगी है। जिसका नतीजा है कि हम जल्द ही इस प्रणाली को बंद करने जा रहे हैं।"फेसबुक अधिकारी ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं कि जिन लोगों ने दो तरीकों के प्रमाणीकरण के लिए साइन अप किया है, उन्हें तब तक हमसे गैर-सुरक्षा संबंधी नोटिफिकेशंस प्राप्त न हो, जब तक कि उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से हमसे उल्लेख किया हो।" उन्होंने कहा, "मैं एक बार फिर इसे दोहराना चाहूंगा कि यह जानबूझकर नहीं था। यह एक बग था।"

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की