लाइव न्यूज़ :

क्या है Facebook का टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ? अगर आपने नहीं किया अप्लाई तो हो जाएगी परेशानी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 9, 2019 14:01 IST

टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन (Two-Factor-Authentication) के जरिए आप अपने अकाउंट को सिक्योर रख सकते हैं। साथ ही इसे एक्टिवेट करने पर आपके अकाउंट के हैक होने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है। हम अपनी इस खबर में आपको टू-फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन को ऐक्टिवेट करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं...

Open in App

पिछले साल दिग्गज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक के लगभग 5 करोड़ यूजर्स का अकाउंट हैक होने की खबर सामने आई थी। इसके चलते यूजर्स के कई जरूरी डेटा चोरी हुए थे। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि फेसबुक अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए कुछ खास कदम उठाए जाएं।

अगर आप अपने Facebook Account को सेफ रखना चाहते हैं तो इसमें दिए गए एक फीचर टू़-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऐक्टिवेट कर लें। टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन (Two-Factor-Authentication) के जरिए आप अपने अकाउंट को सिक्योर रख सकते हैं। साथ ही इसे एक्टिवेट करने पर आपके अकाउंट के हैक होने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।

हम अपनी इस खबर में आपको टू-फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन को ऐक्टिवेट करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं। कैसे इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेप 1- Two-factor-authentication को ऑन करने के लिए सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट को लॉगइन करें।

स्टेप 2- अब ‘Settings’ में जाकर उसमें ऊपर दायीं ओर इनवर्टेड ट्राएंगल पर क्लिक करें।

स्टेप 3- यहां ‘Security and Login’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

facebook-secure

स्टेप 4- ‘Security and Login’ ऑप्शन में आपको ‘Change password’ और ‘Login with your profile picture’ जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे। इसके नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘Two-factor authentication’ का ऑप्शन दिखेगा।

स्टेप 5- इसके बाद ‘Two-factor authentication’ पर क्लिक करें।

facebook-secure

अब आपके सामने टू-फैक्टर ऑथेंटीकेशन को ऑन करने के दो तरीके सामने आएंगे। पहला आप ‘Text message’ ऑप्शन से कर सकते हैं। इसके अलावा, आप गूगल ऑथेंटिकेटर या Duo Mobile ऐप का इस्तेमाल करके भी ऐसा कर सकते हैं।

‘Text message’ की मदद सें...

स्टेप 1- अगर आपने ‘Text message’ ऑप्शन को चुना है तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक कोड भेजा जाता है फिर उसे वेरिफाई करने के लिए आपसे उस कोड को ऐंटर करने को कहा जाता है।

स्टेप 2- अपने फोन पर मिले उस कोड को एंटर करें।

facebook-secure

स्टेप 3- इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा जिसमें इस बात की पुष्टि की जाएगी कि आपका टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन कर दिया गया है।

वहीं, अगर आप दूसरे ऑप्शन को चुनते हैं तो..

स्टेप 1- अगर आपने अपना मोबाइल नंबर फेसबुक (Facebook) में रजिस्टर्ड नहीं कराया है या पहले ऑप्शन यानी ‘Text message’ का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आपके पास दूसरा तरीका है। इसके लिए सबसे आप पहले किसी ऑथेंटिकेशन ऐप को इन्स्टॉल करें।

facebook-secure

स्टेप  2- अब स्क्रीन पर क्यूआर कोड को स्कैन करें या फिर अपने ऑथेंटिकेशन ऐप पर दिख रहे कोड को एंटर करें।

स्टेप  3- इसके बाद आपके ऐप पर आपको एक नया कोड मिलेगा। कोड मांगे जाने पर उस कोड को एंटर करें। अब आपका टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐक्टिवेट हो चुका है।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की