लाइव न्यूज़ :

Facebook का बड़ा प्लान, नहीं पता चलेगा कितने लोगों ने किया लाइक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 07:05 IST

कहा जा रहा है कि फेसबुक इसके जरिए लोगों के बीच उस भावना को खत्म करना चाहता है कि जहां कम लाइक पाने और ज्यादा लाइक पाने वाले लोगों के बीच अंतर किया जाता है।

Open in App

फेसबुक में लाइक बटोरने वालों को जल्द ही झटका लग सकता है। कुछ लोग ऐसा लिखते और शेयर करते हैं जिससे कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाइक मिले वहीं कुछ लोग लाइक से बिल्कुल बेपरवाह होते हैं। लाइक मिले या न मिले उन्हें जो लिखना या शेयर करना है वो वही करते हैं। जिन्हें लाइक से कोई मतलब नहीं था उनके लिए तो कुछ खास नहीं है लेकिन जिनके लिए लाइक ही सब कुछ था अब उनके उदासी के दिन आ सकते हैं।

कई बार लोग किसी पोस्ट या वीडियो पर आने वाले लाइक से सामने वाले की पॉपुलरिटी का अंदाजा लगाते हैं लेकिन फेसबुक जल्द ही लाइक काउंट करने वाला फीचर हटाने की तैयारी में है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक लाइक काउंट फीचर फिलहाल टेस्टिंग के लिए हटाया जा रहा है। आने वाले कुछ समय में लोगों को लाइक की गिनती अपने आप हट सकती है। पोस्ट में कुछ दोस्तों के नाम दिखेंगे जिन्होंने पोस्ट को लाइक किया होगा लेकिन गिनती नहीं दिखेगी।

कहा जा रहा है कि फेसबुक इसके जरिए लोगों के बीच उस भावना को खत्म करना चाहता है कि जहां कम लाइक पाने और ज्यादा लाइक पाने वाले लोगों के बीच अंतर किया जाता है। कई लोग कम लाइक पाने की वजह से अपने पोस्ट को बिना कुछ सोचे समझे डिलीट भी कर देते हैं। फेसबुक के इस कदम से इसमें भी फायदा मिल सकता है।

फिलहाल इस फीचर को अभी ग्लोबल यूजर्स के लिए लाइव नहीं किया गया है। फिलहाल इस फीचर के टेस्टिंग से जु़ड़ी ऑफिशियल तारीख की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की