लाइव न्यूज़ :

Facebook के जरिए घर बैठे पैसा कमाने का मौका, जानें क्या है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 13, 2019 11:19 IST

फेसबुक ने दो ऐसे ऐप लॉन्च किए थे लेकिन यूजर्स के डेटा प्राइवेसी को लेकर उठ रहे सवालों के चलते कंपनी ने दोनों ऐप्स को बंद कर दिया। फेसबुक ने यह साफ कर दिया है कि यह नया ऐप 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के लोग ही डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह ऐप यूजर्स के फोन को ट्रैक करेगा ताकि वह जान सके कि किस ऐप पर यूजर कितना टाइम बिता रहा हैFacebook के नए ऐप स्टडी (Study) को यूजर गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैंइस ऐप का इस्तेमाल 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग ही कर सकते हैं

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी Facebook ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए वह अपने यूजर्स को पैसे देगी। कंपनी ने स्टडी नाम के इस ऐप को मंगलवार को लॉन्च किया है। फेसबुक यूजर्स को ऐसे ही पैसे नहीं देगी, इसके लिए उन्हें अपनी जानकारी शेयर करनी होगी। यह ऐप यूजर्स के फोन को ट्रैक करेगा ताकि वह जान सके कि किस ऐप पर यूजर कितना टाइम बिता रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी फेसबुक (Facebook) ने दो ऐसे ऐप लॉन्च किए थे लेकिन यूजर्स के डेटा प्राइवेसी को लेकर उठ रहे सवालों के चलते कंपनी ने दोनों ऐप्स को बंद कर दिया। फेसबुक ने यह साफ कर दिया है कि यह नया ऐप 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के लोग ही डाउनलोड कर सकते हैं।

facebook

क्या है Facebook का स्टडी ऐप

फेसबुक के नए ऐप स्टडी (Study) को यूजर गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्टडी ऐप के जरिए फेसबुक यूजर्स के गतिविधियों को ट्रैक करेगा। यह ऐप Facebook को यह बताएगा कि यूजर कौन-कौन से दूसरे ऐप का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा, यूजर सबसे ज्यादा टाइम किस ऐप पर देते हैं।

गौर करें तो इस ऐप के जरिए फेसबुक यूजर्स की प्राइवेसी पर नजर रखेगा। लेकिन कंपनी का कहना है कि यह किसी यूजर के अकाउंट और पासवर्ड की जानकारी नहीं लेगा। साथ ही यह ऐप यूजर को इस बात की इंफॉर्मेशन भी देगा कि उनका डेटा स्टोर किया जा रहा है।

हालांकि facebook ने यह साफ कर दिया है कि इस ऐप का इस्तेमाल 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग ही कर सकते हैं। वहीं, अभी तक कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस ऐप के जरिए लोगों को कितने पैसे देगी।

यूजर्स की शिकायत पर ऐप हुए बंद

बता दें कि पिछले साल फेसबुक ने मार्केट में एक रिसर्च ऐप 'Research'को लॉन्च किया लेकिन यूजर्स की शिकायत पर इस ऐप को बंद कर दिया गया था। शिकायत में दावा किया गया था कि इस ऐप का इस्तेमाल बच्चे सबसे ज्यादा कर रहे हैं। इसके अलावा एक और ट्रैकिंग ऐप Onavo Protect को भी प्राइवेसी के चलते बंद कर दिया गया।

टॅग्स :फेसबुकऐपसोशल मीडियामोबाइल ऐपगूगल प्ले स्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की