लाइव न्यूज़ :

Facebook के सीईओ पद से हट सकते हैं मार्क जुकरबर्ग, जानिए क्यों

By भाषा | Updated: November 17, 2018 17:54 IST

न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित कर खुलासा किया गया कि फेसबुक, कई बार अपनी आलोचनाओं को दबाने और लोगों के मन में कंपनी के खिलाफ भरे गुस्से को दूर करने के लिए अरबपति कार्यकर्ता जॉर्ज सोरोस की सेवाएं लेती है और आलोचना को अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के तरफ मोड़ने का काम करती है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 नवंबर: फेसबुक के अपनी आलोचना को दबाने के लिए जनसंचार कंपनी नियुक्त करने की खबर आने के बाद निवेशकों ने मार्क जुकरबर्ग से चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित कर खुलासा किया गया कि फेसबुक, कई बार अपनी आलोचनाओं को दबाने और लोगों के मन में कंपनी के खिलाफ भरे गुस्से को दूर करने के लिए अरबपति कार्यकर्ता जॉर्ज सोरोस की सेवाएं लेती है और आलोचना को अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के तरफ मोड़ने का काम करती है।

वहीं टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कैंब्रिज एनालिटिका के मामले में अपनी आलोचना को दबाने के लिए उसने जनसंचार कंपनी डिफाइनर्स पब्लिक अफेयर्स की सहायता ली है।

facebook

इन खबरों पर फेसबुक में 85 लाख पौंड की हिस्सेदारी रखने वाले ट्रिलियम एसेट मैनेजमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोनास करॉन ने पिछली रात जुकरबर्ग से फेसबुक के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मांग की। अखबार ने उनके हवाले से लिखा है, ‘‘ फेसबुक अजीब तरह का व्यवहार कर रही है। यह सही नहीं है, यह एक कंपनी है और कंपनियों को चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पदों को अलग रखने जरूरत होती है।’’

जुकरबर्ग ने एक संवाददाता सम्मेलन में नकार दिया कि उन्हें पहले ऐसी किसी कंपनी की जानकारी है।

उन्होंने कहा, "लेख पढ़ने के बाद मैंने अपनी टीम से फोन पर बात की और हम अब इस कंपनी के साथ काम नहीं कर रहे हैं।"

facebook

एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक की एक अन्य निवेशक नताशा लैंब ने कहा कि अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी की संयुक्त भूमिका का मतलब है कि फेसबुक आंतरिक समस्याओं को नजरंदाज कर सकती है। टिप्पणियां फेसबुक के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग ने भी ऐसी किसी कंपनी की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की