लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में आज से होगी छंटनी शुरू, मेटा के इस कदम से करीब 10 फीसदी कर्मचारी होंगे बेरोजगार

By आजाद खान | Updated: November 9, 2022 11:02 IST

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक एग्जीक्यूटिव कॉल के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने बिजनेस में लिए गए गलत कदमों की जिम्मेदारी स्वीकारा है।

Open in App
ठळक मुद्देमेटा में आज से बड़े पैमाने पर छंटनी होने वाली है।बताया जा रहा है कि इस छंटनी में करीब 10 फीसदी कर्मचारी अपनी नौकरी खो सकते है। इस सिलसिले में मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों से बात भी की है।

Meta layoffs:मेटा आज से यानी 9 नवंबर से अपने तीन कंपनियों में छंटनी शुरू करने जा रहा है। ये छंटनी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में होने वाली है। 

इस मामले से जुड़े लोगों का दावा है कि कंपनी कॉस्ट कटिंग रणनीति अपनाने जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि काफी दिनों से कंपनी का मुनाफा घट रहा था और बिक्री में भी कमी देखी गई है। 

आज से मिलने शुरू हो जाएंगे नोटिफिकेशन 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों ने नाम न बताने के शर्त पर बताया है कि कर्मचारियों की छंटनी को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने 8 नवंबर को उनसे बात भी की है। दावा है कि जिन कर्मचारियों की नौकरी जाएगी उन्हें 9 नवंबर से नोटिफिकेशन मिलने शुरू हो जाएंगे। 

ऐसे में वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्टको माने तो इसमें यह दावा किया गया है कि एक एग्जीक्यूटिव कॉल के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने बिजनेस में गलद कदमों को लेकर अपनी जिम्मेदारी ली है और इस बात को स्वीकारा भी है। वहीं जब इसी मामले में ब्लूमबर्ग ने जवाब मांगना चाहा तो इस पर मेटा के प्रवक्ता ने कुछ कहने से मना कर दिया है। 

10 फीसदी कर्मचारी खो सकते है नौकरी

आपको बता दें कि इसी साल सितंबर में मेटा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मार्क जुकरबर्ग ने यह कहा था कि वे खर्च को घटाने वाले है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि आने वाले दिनों में वे नई भर्तियां भी नहीं करेंगे। मार्क जुकरबर्ग ने यह भी बताया था कि कंपनी 2022 के मुकाबले 2023 में कर्मचारियों की संख्या को कम रखेगी।

मार्क ने यह भी बोला था कि हमारे रेवेन्यू में इजाफा नहीं हुआ है और ऐसा पहली बार हुआ है इसलिए इसका तालमेल बैठाना होगा। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि मेटा के इस कदम से कम से कम 10 फीसदी कर्मचारी अपनी नौकरी खो सकते है। गौरतलब है कि सितंबर के अंत तक मेटा में 87,000 कर्मचारी थे। 

टॅग्स :टेक्नोमेटाफेसबुकव्हाट्सऐपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की