लाइव न्यूज़ :

Facebook का डेटिंग ऐप करेगा आपके सीक्रेट क्रश से मिलाने में मदद, इस तरह करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 2, 2019 17:00 IST

फेसबुक का यह नया फीचर 'सीक्रेट क्रश' नाम से पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने अधिकतम 9 ऐसे फेसबुक फ्रेंड्स जोड़ सकता है, जिनके साथ वह रिलेशन में आना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक का यह नया फीचर 'सीक्रेट क्रश' नाम से पेश किया गया हैइस फीचर की मदद से यूजर्स अपने अधिकतम 9 ऐसे फेसबुक फ्रेंड्स जोड़ सकता है, जिनके साथ वह रिलेशन में आना चाहता है

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी Facebook अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लेकर आई है। फेसबुक ने F8 डेवलपर कांफ्रेंस में कई बड़े ऐलान किए हैं। इनमें कंपनी ने डेटिंग ऐप की घोषणा भी की है। Facebook Dating App अब अपने यूजर्स को उनके दोस्तों के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप बनाने में मदद करेगा।

फेसबुक का यह नया फीचर 'सीक्रेट क्रश' नाम से पेश किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने अधिकतम 9 ऐसे फेसबुक फ्रेंड्स जोड़ सकता है, जिनके साथ वह रिलेशन में आना चाहता है।

mark-zukarburg

फेसबुक ने मंगलवार को कैलिफोर्निया के सान जोस में अपने वार्षिक 'एफ8' सम्मेलन में इस चीज की घोषणा करते हुए बताया, "अगर आपके क्रश को 'फेसबुक डेटिंग' में चुना गया है तो उनके पास एक नोटीफिकेशन आएगा कि कोई उन्हें पसंद करता है। इसके बाद अगर उन्होंने आपको अपनी 'सीक्रेट क्रश' सूची में जोड़ लिया तो यह 'मैच' हो जाएगा।"

कंपनी ने कहा, "अगर आपका क्रश 'डेटिंग' पर नहीं हैं, तो 'सीक्रेट क्रश' सूची मत बनाइए या आप खुद को उनकी सूची में मत जोड़िए, तो कोई नहीं जानेगा कि आपने एक दोस्त का नाम जोड़ा है।"

facebook-dating-official

फेसबुक पर आप अपने फेसबुक इवेंट्स, ग्रुप्स, फ्रेंड्स ऑफ फ्रेंड और अन्य कम्युनिटी पर अपने लिए 'मैच' मिलने की संभावनाएं तलाशने का विकल्प चुन सकते हैं।

फिलहाल कोलंबिया, थाईलैंड, कनाडा, अर्जेटीना और मेक्सिको में उपलब्ध 'फेसबुक डेटिंग' 14 और देशों- फिलीपीन्स, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, लाओस, ब्राजील, पेरू, चिली, बोलीविया, इक्वाडोर, पराग्वे, उरुग्वे, गुयाना और सूरीनाम में भी पहुंच गया है।

फेसबुक ने कहा, "हमने लोगों को स्कूल, कार्यस्थल या शहर जैसे समान कम्युनिटी से नए लोगों से दोस्ती शुरू करने में सहायता करने के लिए 'मीट न्यू फ्रेंड्स' बनाया है।"

टॅग्स :फेसबुकऐपसोशल मीडियामोबाइल ऐपमार्क जुकेरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की