लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया यूजर्स के डेटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2018 13:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल प्रतिस्पर्धात्मक हथियार के रूप में किया हैफेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट में इन दस्तावेजों का संदर्भ मांगा है

ब्रिटेन की एक संसदीय समिति की ओर से जारी आंतरिक दस्तावेजों से इस बात के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं कि फेसबुक ने अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल प्रतिस्पर्धात्मक हथियार के रूप में किया है। साथ ही फेसबुक ने इस संबंध में अपने यूजर्स को हमेशा अंधेरे में रखा। संसद की मीडिया समिति ने बुधवार को फेसबुक पर आरोप लगाया कि वह विशेष सौदे के तहत कुछ ऐप डेवलॉपर्स को अपने यूजर्स की जानकारी तक आसनी से पहुंच दे रहा है। वहीं जिन ऐप डेवलपर्स को वह अपना प्रतिद्वंद्वी मानता है उनकी राह में रोड़ अटका रहा है।

समिति ने 200 से ज्यादा पन्नों का दस्तावेज जारी किया है जिसमें उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी की कीमत को लेकर फेसबुक की आंतरिक बहस को शामिल किया गया है। इन दस्तावेजों में वर्ष 2012 से 2015 के बीच के समय का जिक्र किया गया है। उसी वक्त फेसबुक सार्वजनिक मंच बना था। यह दस्तावेज कंपनी के कामकाज और उसने धन कमाने के लिए किस हद तक लोगों के डाटा का उपयोग किया है यह दिखाते हैं। जबकि कंपनी सार्वजनिक रूप से लोगों की निजता की सुरक्षा करने का वादा करती है।

फेसबुक ने दस्तावेजों को गुमराह करने वाला बताते हुए इसे कहानी का हिस्सा करार दिया। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, दूसरे कारोबारों की तरह हम भी अपने प्लेटफॉर्म के लिए सतत कारोबारी मॉडल को लेकर आंतरिक बातचीत करते है। यह स्पष्ट है कि हमने कभी लोगों का डाटा नहीं बेचा।

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट में इन दस्तावेजों का संदर्भ मांगा है। उन्होंने लिखा, बेशक हम हर किसी को अपने प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दे सकते।'' समिति के मुताबिक फेसबुक ने 2015 में अपनी नीति में बदलाव के बावजूद एयरबीएनबी और नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों को सफेद सूची में रखते हुए अपने उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाए रखनी की इजाजत दी।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की