लाइव न्यूज़ :

आपकी प्राइवेसी को और भी सिक्योर रखने के लिए Facebook करेगा बदलाव

By भाषा | Updated: May 2, 2019 14:59 IST

Open in App

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को कहा कि कंपनी गोपनीयता पर केंद्रित सोशल मीडिया मंच बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मैसेंजर, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे उत्पादों के उपयोक्ताओं की जानकारियां सुरक्षित रखने और संवाद की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिये ऐसा किया जा रहा है।

जुकरबर्ग ने कंपनी के फ्लैगशिप कार्यक्रम एफ8 में माना कि कंपनी के उत्पादों के संबंध में गोपनीयता को लेकर आशंकाएं हैं। हालांकि, उन्होंने बदलाव लाने तथा नयी शुरुआत करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे जैसे दुनिया बड़ी हो रही है और पहले से अधिक आपस में जुड़ी हुई होती जा रही है, हमें अब पहले से अधिक गोपनीयता की जरूरत है। इसी कारण मुझे लगता है कि निजता ही भविष्य है।’’

जुकरबर्ग ने कहा, ‘‘यह हमारी सेवाओं का नया अध्याय है। अभी निजता को लेकर हम सबसे प्रतिष्ठित नहीं हैं लेकिन मैं इसे सही करने और अपने उत्पादों के लिये नया अध्याय शुरू करने को प्रतिबद्ध हूं।’’

उल्लेखनीय है कि गोपनीयता तथा उपयोक्ताओं की जानकारियों की सुरक्षा को लेकर फेसबुक को दुनिया भर में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी भारत को अपने सबसे बड़े बाजारों में से एक मानती है। जुकरबर्ग ने बताया कि वैश्विक स्तर पर फेसबुक का नया डिजायन पेश करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने इसे एफबी5 नाम दिया।

उन्होंने कहा कि इसका अपडेट एप उपयोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है तथा वेब संस्करण अगले कुछ माह में आ जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने अभी कुछ देशों में उपलब्ध सुविधा फेसबुक डेटिंग में सीक्रेट क्रश नामक नये फीचर की भी शुरुआत की। यह सुविधा अभी कोलंबिया, थाईलैंड, कनाडा, अर्जेंटीना और मैक्सिको में उपलब्ध है। अब इसे फिलिपींस, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, लाओस, ब्राजील, पेरू, चिली, बोलिविया, इक्वाडोर, पराग्वे, उरुग्वे, गुयाना और सुरीनाम में भी शुरू किया जा रहा है।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियामार्क जुकेरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की