लाइव न्यूज़ :

हैशटैग #ResignModi को फेसबुक ने किया ब्लॉक, विवाद बढ़ने के बाद किया रिस्टोर, कहा- गलती से हुआ

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 29, 2021 11:40 IST

भारत में कोरोना वायरस महामारी के बीच सोशल मीडिया पर #ResignModi नाम से भी एक हैशटैग चल रहा है। इसे फेसबुक ने कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक द्वारा हैशटैग #ResignModi को ब्लॉक किए जाने पर मचा विवादफेसबुक ने बाद में कुछ घंटों बाद विवाद बढ़ने पर इसे रिस्टोर कर दिया फेसबुक ने सफाई दी है कि ऐसा गलती से हुआ, उसने सरकार के कहने पर न तो ब्लॉक किया था और न इसे शुरू किया है

दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। कोरोना वायरस महामारी से खराब हुए हालात और व्यवस्थाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना हो रही है। इस बीच फेसबुक पर #ResignModi  नाम से एक हैशटैग चलाया जा रहा था। फेसबुक ने हालांकि बुधवार को इस हैशटैग को कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार हैशटैग को ब्लॉक किए जाने को लेकर जब विवाद शुरू हुआ तो बाद में इसे बहाल भी कर दिया गया। हालांकि, पूरे विवाद को लेकर अब फेसबुक की सफाई आई है। फेसबुक के एक प्रवक्ता एंडी स्टोन  ने कहा कि हैशटैग गलती से ब्लॉक हो गया था । 

फेसबुक की सफाई- सरकार के कहने पर हैशटैग ब्लॉक नहीं किया 

फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि हैशटैग को भारत सरकार के कहने पर नहीं रोका गया था। प्रवक्ता के अनुसार फेसबुक समय-समय पर कई कारणों से हैशटैग को रोकता है। इसके तरीके कुछ मैन्युअल रूप से है तो कुछ स्वचालित दिशा-निर्देशों के तहत होते हैं। फेसबुक के अनुसार मौजूदा गलती लेबल से जुड़ी साम्रगी के कारण हुई है न कि हैशटैग के कारण ।

हालांकि कुछ समय बाद फेसबुक ने #ResignModi  हैशटैग को फिर से बहाल कर दिया। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि न हमने भारत सरकार से पूछकर हैशटैग रोका था और न ही हमने उनसे पूछकर इसे बहाल किया है।

हैशटैग को ब्लॉक किए जाने के समय पर भी सवाल उठे हैं। दरअसल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और आखिरी चरण की वोटिंग से ठीक पहले हैशटैग को बंद किया गया था।

इसके अलावा हाल ही में सरकार सोशल मीडिया के लिए नए कानून लेकर भी आई थी। इसके तहत फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'गैरकानूनी पोस्ट' को हटाने को कहा जा सकता है। इसे लेकर भी तब खूब बहस देश में हुई थी।

बता दें कि कोरोना महामारी के देश में रोज लाखों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले करीब एक हफ्ते से रोजाना तीन लाख से अधिक कोरोना केस आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में भारत में कई अस्पतालों में बेड, दवाओं और ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। 

लोगों को इस स्थिति में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं इलाज नहीं मिलने से लोगों की मौत भी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में ही कोरोना से 3600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख के पार चली गई है।

टॅग्स :फेसबुकनरेंद्र मोदीकोरोना वायरससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की