लाइव न्यूज़ :

Facebook मांग रहा यूजर्स से उनके ईमेल का पासवर्ड, जानें क्या है वजह

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 4, 2019 12:16 IST

डेलीबीस्ट की सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook के कुछ यूजर्स को लॉगइन पेज पर एक  मैसेज आया है, जिसमें यूजर्स के पर्सनल ईमेल का पासवर्ड एंटर करने को कहा गया, जिस आईडी से उन्होंने फेसबुक अकाउंट बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर आने वाले यूजर्स से उनका पर्सनल पासवर्ड मांग रहा हैFacebook के कुछ यूजर्स को लॉगइन पेज पर एक मैसेज आया हैमैसेज के बाद यूजर्स से उनके ईमेल का पासवर्ड एक फॉर्म के जरिए पूछा जाता है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक अपने यूजर्स के डेटा लीक को लेकर लगातार विवादों में है। एक बार फिर से फेसबुक अपने यूजर्स के लिए परेशानी बनता जा रहा है। दरअसल फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर आने वाले यूजर्स से उनका पर्सनल पासवर्ड मांग रहा है।

डेलीबीस्ट की सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook के कुछ यूजर्स को लॉगइन पेज पर एक मैसेज आया है, जिसमें यूजर्स के पर्सनल ईमेल का पासवर्ड एंटर करने को कहा गया, जिस आईडी से उन्होंने फेसबुक अकाउंट बनाया है।

facebook

फेसबुक लॉगइन पेज पर आए मैसेज में लिखा है, 'फेसबुक चलाने के लिए आपको अपने ईमेल की पुष्टि करने की जरूरत है।' इस मैसेज के बाद यूजर्स से उनके ईमेल का पासवर्ड एक फॉर्म के जरिए पूछा जाता है। ईमेल का पासवर्ड पूछने का कदम कितना व्यापक तौर पर लिया गया है, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।

इस मामले को लेकर फेसबुक ने बयान जारी करते हुए कहा कि यूजर्स पासवर्ड मांगने के कदम को दरकिनार करने का विकल्प बरकरार रखते हैं और अपना अकाउंट दूसरे डिवाइस से खोल लेते हैं, जैसे फोन पर कोड मांग कर या ईमेल पर लिंक मंगा कर।

रिपोर्ट ने फेसबुक के हवाले से कहा, 'हम जानते हैं कि इससे निपटने के लिए पासवर्ड वेरीफिकेशन का ऑप्शन बेस्ट तरीका नहीं है, इसलिए हम इसे बंद करने जा रहे हैं।'

Facebook

लॉगइन करने के लिए इस एक्सट्रा फीचर को इस हफ्ते में ई-सुशी नाम के साइबर सिक्योरिटी वाचर ने ट्विटर पर देखा था। गौरतलब है कि इससे पहले फेसबुक यूजर्स के डेटा लीक को लेकर विवादों में आ चुकी है। ऐसे में यूजर्स फेसबुक के साथ अपना पासवर्ड आदि कैसे शेयर कर सकते हैं। वहीं फेसबुक भारत में लोकसभा चुनाव को देखते हुए दो नए फीचर जोड़ रही है। जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने क्षेत्र के लोगों से फेसबुक वीडियो के माध्यम से जुड़ सकेंगे।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की