लाइव न्यूज़ :

खत्म हो गई है आपके फोन की वारंटी, बिल्कुल भी न करें चिंता, बिना पैसों के ये कंपनियां बढ़ा रही हैं वारंटी

By भाषा | Updated: April 1, 2020 18:39 IST

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। कोरोना की वजह से होने वाली परेशानी को देखते हुए कंपनियां ग्राहकों को कई तरह के राहत प्रदान कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी, फीचरफोन और एक्सेसरीज कंपनी डेटल ने अपने उन उत्पादों पर वॉरंटी की अवधि 60 दिन बढ़ाने की घोषणा की है जिनपर वॉरंटी 20 मार्च से 20 मई, 2020 के दौरान समाप्त हो रही है। वनप्लस फोन ने एक मार्च से 30 मार्च के दौरान समाप्त हो रही वॉरंटी की अवधि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल हैंडसेट कंपनियों ने कोरोना वायरस की वजह से राष्ट्रव्यापी बंदी के मद्देनजर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अपने उत्पादों पर वॉरंटी की अवधि बढ़ा दी है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने उत्पादों पर वॉरंटी 31 मई, 2020 तक बढ़ा दी है। इन सभी उत्पादों पर वॉरंटी 20 मार्च से 30 अप्रैल, 2020 तक समाप्त हो रही है।इसी तरह वनप्लस फोन ने एक मार्च से 30 मार्च के दौरान समाप्त हो रही वॉरंटी की अवधि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया है। ओप्पो ने भी इस तरह वॉरंटी की अवधि बढ़ाते हुए अपने ग्राहकों के लिए आनलाइन मरम्मत सेवा शुरू की है। इसके जरिये ग्राहक आम समस्याओं या साफ्टवेयर से संबंधित दिक्कतों का हल पा सकते हैं।इस बारे में शाओमी के प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहकों से वॉरंटी के बारे में पूछताछ आ रही है। हम जल्द उनकी जरूरत को पूरा करने का प्रयास करेंगे। टीवी, फीचरफोन और एक्सेसरीज कंपनी डेटल ने अपने उन उत्पादों पर वॉरंटी की अवधि 60 दिन बढ़ाने की घोषणा की है जिनपर वॉरंटी 20 मार्च से 20 मई, 2020 के दौरान समाप्त हो रही है।डेटल के संस्थापक योगेश भाटिया ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर लागू बंदी को देखते हुए हमने ग्राहकों को राहत देने के लिए अपने उत्पादों पर वॉरंटी 60 दिन के लिए बढ़ा दी है। घरेलू मोबाइल कंपनी लावा ने भी अपने सभी उत्पादों पर वॉरंटी की अवधि 60 दिन के लिए बढ़ा दी है। लावा ने अपने सेवा प्रबंधकों की एक विशेष टीम भी गठित की है, जो ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर या संदेश भेज उनकी समस्या को हल करने का प्रयास करेगी।टेक्नो ने अपने स्मार्टफोन पर 20 मार्च से 31 मई के दौरान समाप्त हो रही वॉरंटी की अवधि को दो महीने बढ़ा दिया है। इनफिनिक्स इंडिया ने भी अपने उत्पादों पर वॉरंटी की अवधि दो महीने बढ़ाने की घोषणा की है। देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,637 हो गई है। अब तक इस महामारी से 38 लोगों की जान गई है।

टॅग्स :स्मार्टफोनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए