लाइव न्यूज़ :

रिमोट खो जाने का गम नहीं, अपने फोन से ऐसे कंट्रोल करें एसी, टीवी और डीटीएच

By रजनीश | Updated: May 10, 2020 18:29 IST

अगर आपके स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर दिया गया है, तो आपका काम आसान हो गया। यह हार्डवेयर स्मार्टफोन के सबसे ऊपर वाले हिस्से पर छोटे ब्लैक डॉट की तरह दिखता है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन की मदद से आप अपने सभी रिमोट वाले प्रॉडक्ट को कंट्रोल कर सकते हैं।अगर आपके स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर नहीं दिया गया है तो चिंता की बात नहीं है। घर के स्मार्ट टीवी, स्मार्ट एसी आदि को एप के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।

कुछ साल पहले तक घरों में रिमोट के नाम पर सिर्फ टीवी और डीटीएच का रिमोट हुआ करता था। समय बदला टेक्नॉलॉजी बदली और अब एक ही कमरे में लगे सामानों के रिमोट देखें तो कम से कम 5-6 रिमोट हो जाते हैं और पूरे घर भर में देखें तो रिमोट की संख्या दर्जन से ऊपर पहुंच जाती है। ऐसे में इन रिमोट्स को नजर के सामने रख पाना या फिर सुरक्षित रख पाना कई लोगों के लिए संभव नहीं हो पाता... 

ऐसे में काम आता है आपका स्मार्टफोन। स्मार्टफोन की मदद से आप अपने सभी रिमोट वाले प्रॉडक्ट को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि रिमोट से चलने वाले प्रॉडक्ट्स को सभी स्मार्टफोन के जरिए कंट्रोल नहीं किया जा सकता। सिर्फ उन्हीं स्मार्टफोन्स के जरिए इस काम को आसान बनाया जा सकता है जिनमें IR ब्लास्टर दिया जाता है। ऐसा भी नहीं है कि इस फीचर से लैस स्मार्टफोन काफी महंगे आते हैं। सामान्य स्मार्टफोन की कीमत में ही आईआर ब्लास्टर वाले स्मार्टफोन भी आते हैं।

IR ब्लास्टर देना न देना मोबाइल फोन निर्माता कंपनी पर निर्भर करता है। जैसे श्याओमी कंपनी के बजट रेंज वाले फोन्स में भी यह फीचर दिया जाता है। फिर भी यदि आपके फोन में IR ब्लास्टर ना हो भी तब भी कुछ तरीके अपना कर अपना काम कर सकते हैं...

IR ब्लास्टरअगर आपके स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर दिया गया है, तो आपका काम आसान हो गया। यह हार्डवेयर स्मार्टफोन के सबसे ऊपर वाले हिस्से पर छोटे ब्लैक डॉट की तरह दिखता है। 

आप फोन में रिमोट ऐप्स डाउनलोड करके भी चेक कर सकते हैं कि फोन में IR ब्लास्टर है या नहीं। श्याओमी रेडमी सीरीज के फोन्स में यह फीचर मिलता है और साथ ही एमआई रिमोट (Mi Remote) एप भी दिया जाता है।

रिमोट एप्स के जरिए टीवी से लेकर एसी तक को कंट्रोल करने का ऑप्शन मिलता है। इसमें आपको अपने डिवाइस को रिमोट सेटअप करने के लिए चुनना होता है। इसके बाद कंट्रोल्स काम करने लगें तो आप रिमोट को एड कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि एक ही फोन में आप कई डिवाइस का कंट्रोल ले सकते हैं। 

बिना IR ब्लास्टर ऐसे करें कंट्रोलअगर आपके स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर नहीं दिया गया है तो चिंता की बात नहीं है। घर के स्मार्ट टीवी, स्मार्ट एसी आदि को एप के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं। कई कंपनियां अपने टीवी, एसी को सपोर्ट करने वाले एप भी लॉन्च करते हैं जिसके जरिए आप इन डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकते हैं। ये एप्स ब्लूटूथ, वाई-फाई या फिर इंटरनेट कनेक्शन के जरिए डिवाइस पर फुल रिमोट कंट्रोल देते हैं। इसके लिए IR ब्लास्टर की भी जरूरत नहीं पड़ती।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की